IND vs SL Rohit Sharma Stump Mic: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ पहला वनडे खेलते उतरे। शुक्रवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में इन स्टार खिलाड़ियों की मौजूदगी को देख फैंस खुश हो गए। दोनों खिलाड़ियों की मजेदार हरकतें भारतीय फैंस को गदगद कर देती हैं। ऐसा ही कुछ इस मुकाबले में भी देखने को मिला। रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई। जिसे सुनकर कमेंटेटर्स की भी हंसी छूट गई। आइए आपको बताते हैं ऐसा कब, कैसे और क्यों हुआ…
केएल राहुल ने कहा- आईपीएल वाला रूल है क्या?
रोहित और केएल की आवाज 14वें ओवर में रिकॉर्ड हुई। जब शिवम दुबे ने कुसल मेंडिस का विकेट चटकाया। दो गेंद बाद दुबे की लेग स्टंप पर डाली गई बॉल को निसांका ने फ्लिक करने की कोशिश की। जिसे वह मिस कर गए। इस गेंद को अंपायर ने वाइड दे दिया। इसके बाद विकेटकीपर केएल राहुल रोहित से यह कहते हुए सुने गए- इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वाइड रिव्यू का नियम है क्या?
रोहित ने कहा- मेरे को क्या देख रहा है?
इसके बाद रोहित शर्मा और वाशिंगटन सुंदर के बीच वेल्लालागे के विकेट को लेकर कंफ्यूजन हो गया। सुंदर की गेंद पर वेल्लालागे बीट हुए। जिस पर केएल और सुंदर ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने आउट देने से मना कर दिया। इसके बाद सुंदर रोहित की ओर देखने लगे, तो ‘शर्माजी’ खुद कंफ्यूज नजर आए। उन्होंने केएल राहुल से भी पूछने की कोशिश की, लेकिन संतुष्टिजनक जवाब नहीं मिला। इस पर रोहित खीज गए। सुंदर लगातार उनकी ओर देखकर रिव्यू के लिए मनाते हुए नजर आ रहे थे। जिस पर रोहित और भड़क गए। इसके बाद रोहित ने बार-बार रिव्यू के लिए कंवेंस कर रहे सुंदर से ही पूछ लिया- ”यू टेल मी…मेरे को क्या देख रहा है।” रोहित इसके बाद खिलखिलाकर हंसने लगे। बाद में उन्होंने DRS नहीं लिया। रोहित का ये रिएक्शन क्रिकेट के गलियारों में वायरल हो गया है।
कई बार रिकॉर्ड हो चुकी है आवाज
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई बार रोहित की आवाज इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड हो चुकी है। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भी उनकी ‘गार्डन में घूमेगा’ वाली बात रिकॉर्ड हो गई थी। बांग्लादेश के खिलाफ भी एक बल्लेबाज के मैदान पर आने पर वह यह कहते हुए सुने गए- खेलने दे यार, अभी-अभी आया है, मारने दे। फिर वर्ल्ड कप में वह यह कहते हुए नजर आए- इधर आएगी तो मारूंगा ना।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह
ये भी पढ़ें: ‘मतलब समझ आया या समझाऊं…’ पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए हरभजन सिंह, ‘सिक्योरिटी’ पर दिखाई औकात
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘समय आ गया अब, नए कोच के साथ..’ BCCI ने शेयर किया रोहित शर्मा का धांसू Video
संबंधित खबरें
बचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
48 mins agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
1 hr agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
9 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
10 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
11 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
11 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
12 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
12 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines