IND vs SL Shubman Gill Catch Video: इंडियन क्रिकेट टीम को श्रीलंका ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 के अंतर से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया का इस सीरीज में प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा है। पहले मैच में जीता हुआ मुकाबला टीम इंडिया ने ड्रॉ खेला। इसके बाद अगले मैच में 32 और आखिरी मैच में टीम को 110 रन से हार का सामना करना पड़ा। तीसरे मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी शुभमन गिल ने एक कैच लपका, जिसपर अब विवाद खड़ा हो गया है।
सोशल मीडिया पर खड़ा हुआ विवाद
तीसरे मैच में शुभमन गिल ने श्रीलंका के बल्लेबाज कुसल मेंडिस का बाउंड्री पर कैच लपका। इस कैच को थर्ड अंपायर ने सही करार दिया और श्रीलंका के बल्लेबाज को आउट करार दिया। हालांकि अब इस कैच की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लगता है कि गिल का पैर बाउंड्री लाइन को टच कर गया था लेकिन थर्ड अंपायर के पास वह एंगल ही नहीं था। इस वजह से थर्ड अंपायर ने छक्के की जगह श्रीलंका के बल्लेबाज को आउट करार दे दिया।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे मेंडिस
कुसल मेंडिस काफी जबरदस्त तरीके से बल्लेबाजी कर रहे थे। वह श्रीलंका के लिए 82 गेंदों पर 59 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने इस पारी के दौरान 4 चौके भी जड़े थे। दूसरी छोर पर श्रीलंका के बल्लेबाज लगातार अपना विकेट खो रहे थे। ऐसे में कुसल मेंडिस को ऐसे विकेट का शिकार होना पड़ गया। अगर ये कैच की जगह छक्का दिया गया होता तो श्रीलंका की ओर से स्कोर बोर्ड पर और भी रन बन सकते थे।
110 रन से जीता है श्रीलंका
श्रीलंका ने इस मैच को 110 रन के बड़े अंतर से जीत लिया है। मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 248 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए टीम इंडिया महज 138 रन पर ही ऑलआउट हो गई।
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
दूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
17 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
39 mins agoLIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
42 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
57 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
2 hrs agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines