Live Updates
IND vs SL 1st Test Live Score: पडिक्कल के दम पर मजबूत स्थिति में पहुंची टीम इंडिया
टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय क्रिकेट टीम ने 116 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बना लिए हैं. पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली. प्रभात जयसूर्या ने अब तक 4 विकेट अपने नाम किया है.
IND vs SL 1st Test Live Score: टीम इंडिया ने गंवाया बैक टू बैक विकेट
टीम इंडिया ने अब बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. पहले मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर असिथा फर्नांडो का शिकार बने. जिसके बाद मानव सुथार को 24 रनों पर प्रभात जयसूर्या ने पवेलियन का रास्ता दिखाया.
IND vs SL 1st Test Live Score: टीम इंडिया ने गंवा दिया 7वां विकेट
टीम इंडिया ने 7वां विकेट गंवा दिया है. ध्रुव जुरेल अर्धशतक जड़ने के फौरन बाद ही पवेलियन लौट गए हैं. 51 रनों के स्कोर पर उन्हें प्रभात जयसूर्या ने पवेलियन भेजा है. अब पूरी जिम्मेदारी मानव सुथार के कंधों पर आ गई है.
IND vs SL 1st Test Live Score: ध्रुव जुरेल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
टीम इंडिया के उभरते हुए बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करके अर्धशतक बनाया. इसी के साथ टीम इंडिया अब 500 रनों के स्कोर की तरफ बढ़ रही है. मानव सुथार फिलहाल उनका साथ दे रहे हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत का स्कोर 400 के पार
गॉल टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 400 का आंकड़ा पार कर लिया है. 104 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 406 रन है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 40 रन और मानव सुथार 10 रन बनकार क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: रवींद्र जडेजा लौटे पवेलियन
भारत को रवींद्र जडेजा के रूप में छठा झटका लगा है. जडेजा 13 रन बनाकर केशारा नुवंथा की गेंद पर LBW आउट हुए. भारत ने 6 विकेट पर 377 रन बना लिए हैं. मानव सुथार बल्लेबाजी करने आए हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा ने संभाला मोर्चा
भारत ने अब तक 5 विकेट पर 377 रन बना लिए हैं. फिलहाल रवींद्र जडेजा 22 रन और ध्रुव जुरेल 13 रन क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच एक अच्छी साझेदारी भारत की स्थिति को और मजबूत कर सकती है.
IND vs SL 1st Test Live Score: टी-ब्रेक तक भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
गॉल टेस्ट के दूसरे दिन टी-ब्रेक हो गया है. दूसरे सेशन में भारत ने 3 विकेट गंवा दिए. 94 ओवर में 364 रन के स्कोर पर भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 19 रन और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल लौटे पवेलियन
92वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को देवदत्त पडिक्कल के रूप में 5वां झटका लगा. पडिक्कल 230 गेंदों पर 167 रन बनाकर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत का चौथा विकेट गिरा
85वें ओवर की पहली गेंद पर भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा. राहुल 175 गेंदों पर 85 रन बनाकर केशरा नुवांथा की गेंद पर आउट हुए. 85 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट पर 321 रन है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को लगा तीसरा झटका
गॉल टेस्ट में भारत को ऋषभ पंत के रूप में तीसरा झटका लगा है. पंत 62 गेंदों पर 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें स्पिनर केशरा नुवांथा ने आउट किया. 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 307 रन है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार
गॉल टेस्ट की पहली पारी में भारत ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है. 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 305 रन है. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 138 रन और ऋषभ पंत 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में शुरू हुआ खेल
लगातार बारिश के बाद आखिरकार गॉल में दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है. देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका की ओर से स्पिनर प्रभात जयसूर्या गेंदबाजी कर रहे हैं. फिलहाल भारत का स्कोर 74 ओवर के बाद 2 विकेट पर 297 रन है.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश
गॉल में फिर से बारिश शुरू हो गई है. हालांकि, अभी हल्की बुंदाबांदी हो रही है. ऐसे में अब 2.35 बजे खेल शुरू होगा. जबकि फाइनल सेशन 4:20 से 6 बजे तक होगा.
IND vs SL 1st Test Live Score: 2.15 बजे शुरू होगा खेल
गॉल से फैंस के लिए अच्छी खबर आ आई है, गॉल में आसमान साफ हो गया है और धूप भी खिल गई है. वहीं, अंपायर के निरक्षण के बाद खेल शुरू होने का समय भी सामने आ गया है. 2.15 बजे से खेल शुरू होगा.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में रुकी बारिश
गॉल से फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है. बारिश रुक चुकी है और मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं. अब भारतीय समयानुसार दोपहर 1:40 बजे निरीक्षण होगा. इसके बाद मैच कितने बजे शुरू होगा, इसका फैसला लिया जाएगा.
Update from Galle
The rain has stopped.
Inspection to take place at 1.40 PM (Local Time & IST). teamindia | slvind https://t.co/xMXlFlMyml
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश
गॉल में फिर से बारिश शुरू हो गई है. बारिश रुक-रुक कर आ रही है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. मैदान को दोबारा से कवर्स से ढका जा रहा है.
IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश में धुला पहले सेशन का खेल
गॉल टेस्ट के दूसरे दिन बिना खेल शुरू हुए लंच ब्रेक हो चुका है. बारिश के कारण पहले सेशन का खेल नहीं हो सका. अब फैंस को दूसरा सेशन का खेल शुरू होने का इतंजार है. दूसरे सेशन की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 12:20 बजे होगी. फिलहाल ग्राउंड स्टाफ मैदान को सूखाने का काम कर रहे हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में फिर शुरू हुई बारिश
क्रिकबज के मुताबिक, गॉल में फिर से बारिश शुरू हो गई है. मैदान को दोबारा से कवर्स से ढका जा रहा है. अब मैच के लिए फैंस को और लंबा इंतजार करना पड़ा सकता है.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में बारिश रुकी
गॉल में बारिश रुक गई है और ग्रांउड स्टाफ मैदान पर सूखाने का काम कर रहे हैं. हालांकि, कवर्स पर काफी पानी जमा है, जिसके चलते खेल शुरू होने में आधे घंटे का समय लग सकता है.
IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश के कारण देर से शुरू होगा मैच
गॉल में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है, जिसके चलते दूसरे दिन का खेल देरी से शुरू होगा. पहले मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 में शुरू होना था. लेकिन अब मैच करीब एक घंटे के देरी से शुरू हो सकता है.
Update from Galle 🏟️
Start of play on Day 2 has been delayed due to rain.
Stay tuned for further updates.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8yteamindia | slvind pic.twitter.com/G1J2viiQoJ
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में हो रही है बारिश
गॉल में दूसरे दिन खेल शुरू होने से पहले बारिश ने दस्तक दे दी है. गॉल में सुबह से बारिश हो रही है, जिसके कारण खेल देरी से शुरू हो सकता है. फिलहाल मैदान पूरा कवर्स से ढका हुआ है. दूसरे दिन का खेल 9:45 में शुरू होना था, लेकिन अब बारिश के बाद मुकाबला कितने बजे शुरू होगा, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
🚨 BAD NEWS FOR CRICKET FANS ❌
- It's raining at Galle on Day 2. [📸: RevSportz] pic.twitter.com/bKgEWVBQ2Z
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 16, 2026
IND vs SL 1st Test Live Score: दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
गॉल टेस्ट के दूसरे दिन मौसम के हाल की बात करें तो बारिश की संभावना करीब 40 प्रतिशत है. एक्यूवेदर के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक यह संभावना घटकर लगभग 34 फीसदी हो जाएगी, जबकि दोपहर 12 बजे तक बारिश की आशंका करीब 29 फीसदी रहने की उम्मीद है. पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है. ऐसे में पहले सेशन में बारिश का खतरा है, लेकिन इसके बाद मौसम में सुधार देखने को मिल सकती है.
IND vs SL 1st Test Live Score: बदल हुए समय पर शुरू होगा दूसरे दिन का खेल
गॉल टेस्ट के पहले दिन दो बार बारिश के खलल के कारण काफी समय बर्बाद हुआ था और 73 ओवर का ही खेल हो सका था. बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के लिए दूसरे दिन का खेल निर्धारित समय से 15 मिनट पहले शुरू कराने का फैसला किया गया है. ऐसे में दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा. दूसरे दिन कुल 98 ओवर कराने की कोशिश की जाएगी, ताकि पहले दिन के बचे हुए ओवरों की कुछ भरपाई हो सके.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल टेस्ट का पहला दिन रहा भारतीय टीम के नाम
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गॉल टेस्ट के पहले दिन कमाल की बल्लेबाजी की और मैच में आगे निकल गई. दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 73 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 288 रन बनाए हैं. देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं ऋषभ पंत 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: दोबारा शुरू हुआ तीसरे सेशन का खेल
बारिश रुकने के बाद दोबारा तीसरे सेशन का खेल शुरू हुआ है. टीम मैनेजमेंट को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से बढ़ी उम्मीदें हैं. देवदत्त पडिक्कल और पंत दोनों पहले दिन का खेल खत्म होने तक मैदान पर टिके रहना चाहेंगे.
IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश के कारण दोबारा रुका खेला
गॉल में एक बार फिर से बारिश शुरू हो गई है. जिसके कारण ही दोबारा खेला रुक गया है. ऋषभ पंत और देवदत्त जिसके कारण ही ड्रेसिंग रुम लौटे हैं. फिलहाल टीम इंडिया बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. 63 ओवरों के बाद टीम इंडिया ने 2 विकेट के नुकसान पर 239 रन अब तक बनाए हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को दूसरा झटका, शुभमन गिल हुए आउट
गॉल टेस्ट में भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में दूसरा झटका लगा है. गिल 28 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 5वें नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी करने आए हैं. भारत का स्कोर 62 ओवर के बाद 2 विकेट पर 237 रन है. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 107 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शानदार शतक
गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतक ठोक दिया है. पडिक्कल ने 134 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है. पडिक्कल 21वीं सदी में भारत के लिए नंबर 3 पर खेलते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. उनसे पहले सौरव गांगुली ने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे. इतना ही नहीं, पडिक्कल 15 अगस्त को टेस्ट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: केएल राहुल हुए रिटायर्ड हर्ट
गॉल टेस्ट में टी-ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है. केएल राहुल क्रैंप के कारण रिटायर हर्ट हो गए हैं. भारत ने 53.4 ओवर में 1 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 85 रन और शुभमन गिल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: टी-ब्रेक तक भारत ने बनाए 197 रन
टी-ब्रेक होने तक भारत ने 53 ओवर में एक विकेट पर 197 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 84 रन और केएल राहुल 77 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. राहुल और पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs SL 1st Test Live Score: शतक के करीब पहुंचे देवदत्त पडिक्कल
भारत ने 50 ओवर में 1 विकेट पर 180 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 81 और केएल राहुल 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs SL 1st Test Live Score: केएल राहुल ने ठोका अर्धशतक
देवदत्त पडिक्कल के बाद केएल राहुल ने भी गॉल टेस्ट में अर्धशतक ठोक दिया है. राहुल 94 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया, जिसमें 5 चौके और एक छक्का शामिल रहा. 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 154 रन है.
IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शानदार अर्धशतक
गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. पडिक्कल ने 81 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया. 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 126 रन है. वहीं, केएल राहुल 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा
भारत ने 35 ओवर में 1 विकेट पर 119 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 48 रन और केएल राहुल 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 132 गेंदों पर 69 रनों की साझेदारी हो चुकी है
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल में दूसरे सेशन का खेल शुरू
गॉल टेस्ट में दूसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. भारत ने 28 ओवर में 1 विकेट पर 104 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 37 और केएल राहुल 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 57 रनों की साझेदारी हो चुकी है.
IND vs SL 1st Test Live Score: बारिश के कारण रुका दूसरे सेशन का खेल
गॉल में बारिश शुरू हो गई है, जिसके कारण दूसरे सेशन का खेल नहीं शुरू हो सका है. आउट फील्ड गीली होने के कारण लंच के बाद खेल नहीं शुरू हो सका है.
IND vs SL 1st Test Live Score: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 101/1
गॉल टेस्ट के पहले दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा. लंच ब्रेक तक भारतीय टीम ने 27 ओवर में 1 विकेट पर 101 रन बना लिए. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 35 रन और केएल राहुल 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 गेंदों पर 54 रनों की साझेदारी हो चुकी है. पहले सेशन में यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए.
IND vs SL 1st Test Live Score: केएल राहुल-देवदत्त पडिक्कल के बीच अच्छी साझेदारी
भारत ने 20 ओवर में 1 विकेट पर 76 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 22 रन और देवदत्त पडिक्कल 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 54 गेंदों पर 29 रनों की साझेदारी हुई.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को लगा पहला झटका
11वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा है. जायसवाल 37 गेंदों पर 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वह रन आउट हुए. तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए हैं. 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर 1 विकेट पर 47 रन है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को मिली अच्छी शुरुआत
गॉल टेस्ट में भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिली है. शुरुआती 6 ओवर में भारत ने बिना किसी नुकसान 22 रन बना लिए हैं. फिलहाल यशस्वी जायसवाल 15 रन और केएल राहुल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू
भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग 11
लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत ने जीता टॉस
गॉल टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग 11
निशान मदुष्का, लाहिरू उदरा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुशा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा/गुरनूर बरार.
IND vs SL 1st Test Live Score: WTC फाइनल के लिहाज से बेहद अहम मुकाबला
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. फिलहाल भारतीय टीम WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर मौजूद है, जबकि श्रीलंका छठे नंबर पर है. दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर अपनी स्थिति को बेहतर करना चाहेगी.
IND vs SL 1st Test Live Score: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ भारत का पलडा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत पाई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 24 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 9 मैच में जीत मिली है, वहीं, 7 मैच भारत को गंवाने पड़े हैं. 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का स्क्वॉड
धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडू मेंडिस (उपकप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मधुशका, दिनेश चांदीमल, पथुम निसांका, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवंथ, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलशान मदुशका.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, सारांश जैन, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, आकिब नबी, सरफराज खान.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट मैच आज
आज यानी 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. कप्तान गिल के फैसले को सही साबित करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 73 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 288 रन बनाए थे.
वहीं, दूसरे दिन टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाए. पहले दिन रिटायर्ड हर्ट केएल राहुल 82 रन बनाकर पवेलियन लौट सके. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 39 रन बनाए हैं. इसके अलावा ध्रुव जुरेल ने भी अहम 51 रन बनाए. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 116 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 460 रन बनाए हैं. फिलहाल कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर मौजूद हैं. श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4 विकेट झटके. वहीं केशरा नुवांथा ने भी 3 विकेट झटके.
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
32 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines