हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट हुआ ड्रॉ, सोनल दिनुशा ने पलट दी बाजी, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती सीरीज

IND vs SL 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ. हालांकि, टीम इंडिया ने 1-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है. भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 165 रनों से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ (PIC Credit -ANI)

Live Updates

16:42 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: ड्रॉ पर खत्म हुआ कोलंबो टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 बनाए. सोनल दिनुशा के नाबाद 133 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया से जीत छीन ली. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के नाकाम रहे और आखिरी में दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर इस मैच को ड्रॉ पर खत्म किया. इसी के साथ टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया.

16:30 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की बढ़त 200 के पार

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 427 रन बना लिए हैं और अब मेजबान टीम की कुल 214 रन की हो चुकी है. ऐसे में भारत के लिए यहां से जीतना तो नामुमकिन है और यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है.

16:04 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 9वां विकेट गिरा

रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका को 9वां झटका दे दिया है. जडेजा ने लाहिरू कुमारा को पवेलियन भेज दिया है. श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 402 रन है. श्रीलंका की बढ़त 189 रन हो गई है.

15:19 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: सोनल दिनुशा ने ठोका शतक

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने एक और शतक जड़ दिया है. दिनुशा ने 196 गेंदों पर 6 चौकों के साथ अपना शतक पूरा किया. यह दिनुशा का इस सीरीज में तीसरा शतक है. इसी के साथ वह दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज बन गए हैं. फिलहाल श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट पर 385 रन है और टीम की बढ़त 172 पहुंच गई है.

15:08 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: ड्रॉ की ओर बढ़ा कोलंबो टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच जारी कोलंबो टेस्ट ड्रॉ की ओर जाता दिखाई दे रहा है. श्रीलंका ने टी-ब्रेक तक 8 विकेट पर 383 रन बना लिए हैं और टीम की बढ़क 170 रन हो गई है. अब सिर्फ एक सेशन का खेल बचा है, जिसमें टीम इंडिया को जीत के दो विकेट चटकाने हैं और फिर लक्ष्य ही हासिल करना है, जो काफी मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में यह टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हो सकता है.

14:59 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: टी-ब्रेक तक श्रीलंका की बढ़त 170 रन

कोलंबो टेस्ट के 5वें दिन के दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो चुका है. श्रीलंका ने 133 ओवर में 8 विकेट पर 383 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम की कुल बढ़त 170 रन हो गई है. सोनल दिनुशा 98 रन बनाकर शतक के बेहद करीब पहुंच गए हैं. उनके साथ लाहिरू कुमारा 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

14:53 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: शतक के करीब सोनल दिनुशा

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 132 ओवर में 8 विकेट पर 374 रन बना लिए हैं. श्रीलंका की कुल बढ़त मेजबान टीम की 161 रन की हो गई है. फिलहाल सोनल दिनुशा 89 रन बनाकर डटे हैं. लाहिरु कुमारा भी क्रीज पर टिके हैं.

13:43 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका को 8वां झटका दे दिया है. जडेजा ने प्रभात जयसूर्या को पवेलियन भेज दिया है. जयसूर्या ने सिर्फ 2 रन बनाए. श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट पर 355 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 142 रन पहुंच गई है.

13:27 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 300 के पार

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. श्रीलंका ने 7 विकेट पर 353 रन बना लिए हैं और टीम की कुल बढ़त 140 रन की हो गई है. फिलहाल सोनल दिनुशा 76 रन और प्रभात जयसूर्या 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

12:45 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: मानव सुथार ने केशरा नुवांथा को भेजा पवेलियन

मानव सुथार ने आखिरकार भारत को 7वीं सफलता दिलाई है. लंच के ठीक बाद सुथार ने केशरा नुवांथा को पवेलियन भेज दिया है. नुवांथा 46 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका ने 330 रन पर अपना 7वां विकेट गंवा दिया है. श्रीलंका के पास अभी 117 रनों की बढ़त है.

12:43 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: दूसरे सेशन का खेल शुरू

लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 116 रन की हो गई है. सोनल दिनुशा 55 रन और कुशारा नुवांथा 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

12:10 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक तक श्रीलंका की बढ़त पहुंची 116 रन

कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त हो चुका है. लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 329 रन बना लिए हैं. इसी के साथ श्रीलंका की बढ़त 116 रन की हो गई है. पहले सेशन में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने 100 रन बनाए, जबकि भारत को एक भी सफलता नहीं मिली. फिलहाल सोनल दिनुशा 55 रन और कुशारा नुवांथा 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

11:26 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: सोनल दिनुशा ने जड़ा अर्धशतक

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने एक और अर्धशतक जड़ दिया है. दिनुशा ने 99 गेंदों में 2 चौकों के साथ अपना पचासा पूरा किया. उनके साथ केशरा नुवांथा 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका ने 97 ओवर में 6 विकेट पर 316 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 102 रन की हो गई है. भारत को विकेट की तलाश है.

11:16 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 300 के पार

श्रीलंका ने दूसरी पारी में 91 ओवर में 6 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं. केशरा नुवांथा 37 और सोनल दिनुशा 39 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. दोनों के बीच 84 रन की साझेदारी हो चुकी है. अब श्रीलंका की कुल बढ़त 89 रन की हो गई है.

10:27 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 250 के पार

कोलंबो टेस्ट के दूसरी पारी में श्रीलंका ने 250 का आंकड़ा पारी कर लिया है. श्रीलंका का स्कोर 87 ओवर के बाद 6 विकेट पर 257 रन है. फिलहाल सोनल दिनुशा 21 रन और केशरा नुवांथा क्रीज 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका की बढ़त 44 रन हो चुकी है. भारत को विकेट की तलाश है.

09:48 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: 5वें दिन का खेल शुरू

कोलंबो टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो चुका है. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बनाकर 16 रनों की लीड ले ली है. फिलहाल सोनल दिनुशा 7 रन और केशरा नुवांथा क्रीज 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

09:27 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: 9:45 बजे शुरू होगा मैच

कोलंबो टेस्ट बारिश से प्रभावित रहा है, जिसके कारण खेल को तय समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा.

09:07 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के 5वें दिन बारिश का खतरा मंडरा रहा है. सुबह 9:45 बजे से पांचवें दिन के खेल की शुरुआत होने वाली है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 10 से 12 बजे तक बारिश की संभावना 80% से अधिक है. इसके बाद भी बारिश होने के आशंका हैं. कोलंबो में आज (27 अगस्त) का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है.

अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- IND vs SL: बारिश के कारण ड्रॉ हो सकता है दूसरा टेस्ट, कोलंबो के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

09:02 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: 4 विकेट चटकार छोटा लक्ष्य हासिल करना चाहेगा भारत

कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने सिर्फ 16 रनों की बढ़त हासिल कर पाई और 6 विकेट भी गंवा दिए. अब पांचवें दिन टीम इंडिया श्रीलंका के आखिरी 4 विकेट चटकाने हैं और फिर छोटे लक्ष्य को चेज कर मुकाबला अपने नाम करना चाहेगी.

08:51 (IST) 27 Aug 2026

IND vs SL Live Score: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का 5वां दिन आज

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज 5वां और आखिरी दिन है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट पर 229 रन बना लिए और 16 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अब 5वें दिन टीम इंडिया जल्द से जल्द मेजबान टीम को ऑलआउट कर और लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम करना चाहेगी.

India vs Sri Lanka 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा. मैच के पांचवें और आखिरी दिन श्रीलंकाई टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 9 विकेट पर 429 बना दिए. स्टार बल्लेबाज सोनल दिनुशा के नाबाद 133 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया से जीत छीन ली. भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को दूसरी पारी में ऑलआउट करने के नाकाम रहे और आखिरी में दोनों कप्तानों ने हाथ मिलाकर इस मैच को ड्रॉ पर खत्म किया. इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 290 रनों पर ही ढेर हो गई. इसके बाद भारत ने श्रीलंका को फॉलोऑन दे दिया, जो बाद में भारतीय टीम के लिए नुकसान साबित हुआ और मैच ड्रा हो गया. हालांकि, टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया. भारत ने पहले टेस्ट में 165 रनों से जीत हासिल की थी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola