Live Updates
IND vs SL LIVE: खत्म हुआ दूसरे दिन का खेल
प्रभात जयसूर्या के आउट होने के बाद अंपायर ने दूसरे दिन के खेल को खत्म करने की घोषणा कर दी है. श्रीलंका 2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना चुकी है. फिलहाल टीम 495 रनों से पीछे है. श्रीलंका तीसरे दिन वापसी करना चाहेगी.
IND vs SL: भारत को मिली दूसरी सफलता
श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है. प्रभात जयसूर्या 7 गेंदों में 2 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मानव सुथार ने चलता किया. भारत के लिए ये बड़ी सफलता मानी जा रही है. 3 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 3/2 है.
IND vs SL: श्रीलंका को लगा पहला झटका
श्रीलंका को पहला झटका लग चुक है. लाहिरू उदारा आउट हो गए हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने भारत को पहली सफलता दिलाई. प्रभात जयसूर्या बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. 1.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1/1 है.
IND vs SL: बारिश की वजह से फिर रुका खेल
बारिश की वजह से खेल फिर से रुक गया है. सभी खिलाड़ी ग्राउंड के बाहर चले गए हैं. पिच को कवर कर दिया गया है. आज बारिश की वजह से खेल काफी बाधित हुआ है. भारतीय पारी के दौरान भी बारिश ने खेल का मजा किरकिरा किया था.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका ने शुरू की बल्लेबाजी
लाहिरू उदारा और कामिल मिशारा सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतर चुके हैं. पहला ओवर मोहम्मद सिराज कर रहे हैं. भारतीय टीम पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले कुछ विकेट चटकाना चाहेगी.
IND vs SL Live Score: भारत ने 503/9 के स्कोर पर घोषित की पारी
टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है. भारत की ओर से पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ा. पडिक्कल ने 117 रन बनाए, जबकि जुरेल नाबाद 115 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा 7 गेंद में चार रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन जोड़े.
IND vs SL Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा
भारत ने मोहम्मद सिराज के रूप में अपना 9वां विकेट गंवा दिया है. सिराज सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने आउट किया. फिलहाल भारत का स्कोर 9 विकेट पर 489 रन है और ध्रुव जुरेल 106 रन बनाकर खेल रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
IND vs SL Live Score: ध्रुव जुरेल ने ठोका शानदार शतक
कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतक ठोक दिया है. जुरेल ने 171 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस दौरान उन्होंने 9 चौके लगाए. इस शतक के साथ भारत का स्कोर 8 विकेट पर 489 रन हो गया है.
IND vs SL Live Score: तीसरे सेशन का खेल शुरू
बारिश के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. बारिश के कारण जल्द ही टी-ब्रेक ले लिया गया था. बारिश के चलते 13 ओवर का नुकसान हो चुका है. फिलहाल भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं और ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर शतक के करीब हैं.
IND vs SL Live Score: कोलंबो में रुकी बारिश, 4:25 में शुरू होगा मैच
कोलंबो से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. बारिश रुक चुकी है और जल्द ही खेल शुरू होगा. अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद तय किया है कि अगर रोशनी और मौसम ठीक रहा तो खेल भारतीय समयानुसार शाम 4:25 बजे फिर से शुरू होगा और 6 बजे तक चलेगा.
IND vs SL Live Score: कोलंबो में फिर शुरू हुई बारिश
कोलंबो में फिर से बारिश शुरू हो गई है. अब मैच शुरू होने में काफी देरी होगी. फिलहाल भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं और ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर शतक के करीब हैं.
IND vs SL Live Score: यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो को ICC ने सुनाई सजा
कोलंबो टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच झड़प हो गई थी. इस घटना पर सख्त एक्शन लेते हुए आईसीसी ने दोनों खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है. दोनों पर आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा, दोनों को एक-एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- यशस्वी जायसवाल के खिलाफ ICC का बड़ा एक्शन, असिथा फर्नांडो के साथ लड़ाई पर सुनाई कड़ी सजा
IND vs SL Live Score: कोलंबो में रुकी बारिश
कोलंबो से फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. कोलंबो में बारिश रुक गई है और कवर्स हटाए जा रहे हैं. फिलहाल मैदान सुखाने का काम जारी है, जिसके बाद खेल दोबारा से शुरू किया जा सकता है. भारत ने 131.2 ओवर में 8 विकेट पर 475 रन बना लिए हैं और ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर शतक के करीब हैं.
IND vs SL Live Score: कोलंबो में शुरू हुई बारिश
कोलंबो में तेज बारिश शुरू हो गई है. बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है. मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है. फिलहाल भारत का स्कोर 8 विकेट पर 475 रन है. ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर शतक के करीब पहुंच चुके हैं. उनके साथ मोहम्मद सिराज बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा
भारत का 8वां विकेट गिर चुका है. मानव सुथार 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें प्रभाव जयसूर्या ने आउट किया. 124.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट पर 458 रन है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 78 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. मोहम्मद सिराज नए बल्लेबाज आए हैं.
IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 450 के पार
भारत ने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 450 का आंकड़ा पार कर लिया है. टीम इंडिया ने 124 ओवर में 7 विकेट पर 457 रन बना लिए हैं. फिलहाल ध्रुव जुरेल 78 रन और मानव सुथार 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: लंच के बाद ऋषभ पंत लौटे पवेलियन
लंच के बाद ऋषभ पंत की शानदार पारी का अंत हो गया है. केशारा नूवांथा की गेंद पर पंत, लाहिरू उदारा को कैच थमा बैठे. इसी के साथ उनकी 89 गेंदों में 63 रन की पारी खत्म हो गई.
IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 419/6
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के पहले सेशन का खेल समाप्त हो गया है. लंच ब्रेक तक भारत ने 6 विकेट पर 419 रन बना लिए हैं. फिलहाल ध्रुव जुरेल 59 और ऋषभ पंत 63 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल ने जड़ा अर्धशतक
कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जड़ दिया है. इसी के साथ भारत ने 400 का आंकाड़ा भी पार कर लिया है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 53 और ऋषभ पंत 51 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत ने 110 ओवर में 6 विकेट पर 403 रन बना लिए हैं.
IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 350 के पार
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया ने पहली पारी में 350 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. 97 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 357 रन हो गया है. फिलहाल ऋषभ पंत 30 और ध्रुव जुरेल 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन के शुरुआत में ही भारत को छठा लगा. सारांश जैन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें असिथा फर्नांडो ने आउट किया. ऋषभ पंत दोबारा से बल्लेबाजी करने उतरे हैं. पंत पहले दिन कलाई में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे.
IND vs SL Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेला शुरू हो चुका है. फिलहाल भारत का स्कोर 5 विकेट पर 300 रन है. ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होना है. फिलहाल कोलंबो में मौसम साफ है और मैच तय समय पर शुरू होने की पूरी उम्मीद है.
IND vs SL Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा दूसरा टेस्ट शतक
भारतीय स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट में अपने करियर का दूसरा शतक जड़ा. पडिक्कल ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 193 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 117 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इससे पहले उन्होंने गॉल टेस्ट में भी शतक जड़ा था और 167 रन बनाए थे.
IND vs SL Live Score: बल्लेबाजी करने उतरेंगे ऋषभ पंत?
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले दिन कलाई में चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. पंत ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए. हालांकि, पंत दूसरे दिन फिट होकर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतर सकते हैं.
IND vs SL Live Score: कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारी बारिश की संभावना है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (24 अगस्त) को कोलंबो में बारिश की संभावना 96% है. तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. दूसरे दिन का खेल सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके बाद बारिश की संभावना 43-66% के बीच है.
अधिक जानकारी के लिए यहां पढ़ें- IND vs SL: बारिश के कारण रद्द हो सकता है कोलंबो टेस्ट का दूसरा दिन, जानिए मौसम का हाल
IND vs SL Live Score: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट का दूसरा दिन आज
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 85 ओवर में 5 विकेट पर 300 रन बना लिए थे. फिलहाल ध्रुव जुरेल 7 रन और सारांश जैन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दूसरे दिन भारतीय टीम अपने स्कोर को 400 के पार ले जाना चाहेगी.
IND vs SL 2nd Test Day 2 : भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. आज मैच के दूसरा दिन का खेल खत्म हुआ. दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत की ओर से पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ा. पडिक्कल ने 117 रन बनाए, जबकि जुरेल नाबाद 115 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 2 छक्के लगाए. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा 7 गेंद में चार रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 50 रन और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन जोड़े.
श्रीलंका 495 रनों से पीछे
503 रनों के जवाब में उतरी श्रीलंका को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. पहला झटका लाहिरू उदारा के रूप में लगा. वह 6 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें अपना शिकार बनाया. इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर प्रभात जयसूर्या आउट हुए. वह 7 गेंदों में 2 रन ही बना सके. उन्हें मानव सुथार ने चलता किया. भारत को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 सफलता मिल चुकी है. श्रीलंका 3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 8 रन बना चुकी है. वह 495 रनों से पीछे है.
India vs Sri Lanka 2nd Test: कब और कहां देखें लाइव?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस दूसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. वहीं, फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं. इसके अलावा, आप डीडी स्पोर्टस पर भी इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.
India vs SL 2nd Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
IND vs Sri Lanka 2nd Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 47 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 23 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 7 मैचों में ही जीत नसीब हुई है. वहीं, 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 25 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 मैच में जीत मिली है, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे पढ़ें…
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
2 mins agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
7 mins agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
40 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
4 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines