IND vs SL 1st Test Highlights: गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रनों से हराया, मानव सुथार ने झटके 10 विकेट

IND vs SL 1st Test Highlights: भारत ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में श्रीलंका 165 रनों से हराते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मुकाबले में भारत की ओर से मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 10 विकेट चटकाए.

India vs Sri Lanka 1st Test (PIC Credit -ANI)

India vs Sri Lanka 1st Test (PIC Credit -ANI)

IND vs SL 1st Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट का आज 5वां और आखिरी दिन था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत से मिले 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम पांचवें दिन 206 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मुकाबले में भारत की ओर से मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कुल 10 विकेट अपने नाम किए. सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट चटकाए. श्रीलंका ने पाचंवें दिन 84/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया था और शुरुआत में भारत पर दबाव बनाया. श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनूशा ने भारत को विकेट के लिए तरसाया और श्रीलंका का स्कोर 142 तक पहुंचा दिया था.

विज्ञापन

लेकिन फिर भारतीय गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई. मेजबान टीम की ओर से दूसरी पारी में सोनल दिनुशा ने 84 रन और कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 59 रन बनाए. इन दोनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. श्रीलंका ने आखिरी 4 विकेट सिर्फ 7 रन पर गंवा दिए. दूसरी पारी में भारत की ओर से सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिए. भारतीय टीम ने अपने 600वें टेस्ट मैच में जीत हासिल कर इसे और भी खास बना दिया है. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

IND vs SL Live Score: भारत ने 165 रनों से जीता मुकाबला

गॉल टेस्ट में भारत ने श्रीलंका 165 रनों से हरा दिया है. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से मानव सुथार ने इस मुकाबले में कुल 10 विकेट अपने नाम किए. सुथार ने दूसरी पारी के 76वें ओवर में 3 और फिर 78वें ओवर में एक विकेट लेकर श्रीलंका के आखिरी चार विकेट 7 रन में गिरा दिए और भारत को जीत दिला दी. इस जीत के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

An elated teamindia camp as we win the 1st Test at Galle and go 1-0 up in the series.slvind pic.twitter.com/sAyxV03jcJ
— BCCI (@BCCI) August 19, 2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 9वां विकेट भी गिरा

मानव सुथार ने एक ओवर में तीन विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर का दूसरा 5 विकेट हॉल हासिल कर लिया है. जयसूर्या के बाद उन्होंने लाहिरु कुमारा को भी खाता नहीं खोलने दिया. श्रीलंका ने 199 पर 9 विकेट गंवा दिया है और भारत अब जीत से महज 1 विकेट दूर है.

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

मानव सुथार ने बैक टू बैक दो विकेट लेकर टीम इंडिया को जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है. सुथार ने प्रभात जयसूर्या को पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया. श्रीलंका का स्कोर 199/8 है और भारत अब जीत से महज दो विकेट दूर है.

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा

मानव सुथार ने सेट बल्लेबाज सोनल दिनुशा को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिला दी है. दिनुशा 84 रन बनाकर पवेलियन लौटे. सुथार का इस पारी में यह तीसरा विकेट है. श्रीलंका का स्कोर 199/7 है और भारत जीत से अब सिर्फ तीन विकेट दूर है.

IND vs SL Live Score: लंच तक श्रीलंका का स्कोर 175/6, भारत को चाहिए 4 विकेट

372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 5वें दिन लंच ब्रेक तक 6 विकेट पर 175 रन बना लिए हैं. श्रीलंका ने पहले सेशन में दो विकेट गंवाए और 91 रन जोड़े. अब भारत को जीत के लिए 4 विकेट चाहिए हैं, जबकि श्रीलंका को जीत के लिए 197 रन की जरूरत है. भारतीय टीम की जीत के बीच सोनल दिनूशा 65 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs SL Live Score: जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने दूसरी पारी 65 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं. फिलहाल सोनल दिनूशा 57 रन और केशरा नुवांथा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब टीम इंडिया जीत से महज 4 विकेट दूर है, जबकि श्रीलंका को 198 रनों की जरूरत है.

IND vs SL Live Score: भारत को मिली छठी सफलता

भारत को छठी सफलता मिल गई है. श्रीलंका ने दूसरी पारी में 156 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया है. प्रसिद्ध कृष्णा ने निरोशन डिकवेला को पवेलियन भेज दिया है. डिकवेला 17 गेंद में सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए.

IND vs SL Live Score: आखिरकार जडेजा ने तोड़ी साझेदारी

रविंद्र जडेजा ने आखिरकार श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट करके साझेदारी तोड़ दी है. धनंजय 151 गेंद पर 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने सोनल दिनूशा के साथ 5वें विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. 142 रन के स्कोर पर श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा. अब भारतीय टीम जीत से 5 विकेट दूर है और श्रीलंका को 230 रनों की दरकार है.

IND vs SL Live Score: सोनल दिनुशा ने भी जड़ा अर्धशतक

पहली पारी में शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज सोनल दिनूशा ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ दिया है. दिनुशा ने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया. वह 50 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा 54 रन बनाकर क्रीजपर मौजूद हैं. दोनों के बीच 5वें विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी हो चुकी है. श्रीलंका का स्कोर 138/4 और उसे जीत के लिए 234 और बनाने हैं. भारत को जल्द ही इस पार्टरनशिप को तोड़नी होगी.

IND vs SL Live Score: धनंजय डी सिल्वा ने ठोका अर्धशतक

श्रीलंका की दूसरी पारी में कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने चौका लगाकर अपना पचासा पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक है. इसी के साथ श्रीलंका का स्कोर 49 ओवर में 4 विकेट पर 129 रन पहुंच गया है. फिलहाल धनंजय 54 और सोनल दिनूशा 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 के पार

श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. चौथे दिन श्रीलंका ने सिर्फ 47 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे, उसके बाद से कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनूशा ने पारी संभाल रखा है. दोनों के बीच बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है. श्रीलंका ने 44 ओवर में 4 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं और अब उसे जीत के लिए 264 रनों की जरूरत है. भारत को विकेट की तलाश है.

IND vs SL Live Score: गॉल टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू

भारत और श्रीलंका के बीच जारी गॉल टेस्ट के 5वें दिन का खेल शुरू हो चुका है. फिलहाल श्रीलंका का स्कोर दूसरी पारी में 4 विकेट पर 84 रन है. कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा क्रीज पर मौजूद हैं. टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि श्रीलंका को जीत के लिए अभी 288 रन और बनाने हैं.

IND vs SL Live Score: गॉल में मौसम साफ

गॉल से फैंस के लिए अच्छी खबर आई है. गॉल में फिलहाल मौसम एकदम साफ है और बारिश की कोई आंशका नहीं है. ऐसे में 5वें दिन का खेल तय समय पर शुरू होने की पूरी उम्मीद है.

IND vs SL Live Score: कैसा रहेगा मौसम का हाल?

गॉल टेस्ट के 5वें दिन भी बारिश की संभावना है. पिछले चारों दिन की तरह आखिरी दिन भी बारिश बार-बार खेल में खलल डाल सकती है. एक्यूवेदर के मुताबिक, गॉल टेस्ट के पांचवें दिन 60 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. पहले सेशन का खेल बारिश के चलते भी धुल सकता है. पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है.

  • सुबह 10 बजे – 49 प्रतिशत
  • सुबह 11 बजे – 52 प्रतिशत
  • दोपहर 12 बजे – 58 प्रतिशत
  • दोपहर 1 बजे – 25 प्रतिशत
  • दोपहर 2 बजे – 20 प्रतिशत
  • दोपहर 3 बजे – 20 प्रतिशत
  • दोपहर 4 बजे – 20 प्रतिशत
  • शाम 5 बजे – 20 प्रतिशत
  • शाम 6 बजे – 25 प्रतिशत
  • IND vs SL Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?

    भारत-श्रीलंका के बीच गॉल में खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बारिश से काफी प्रभावित रहा है. मैच के चारों दिन बारिश हुई है और काफी समय बर्बाद हुआ है. बारिश के कारण अभी तक कुल 87 ओवर का खेल धुल चुका है. ऐसे में बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए मैच को निर्धारित समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू करने का फैसला किया गया है. 5वें दिन का खेल भी सुबह 9:45 बजे शुरू होगा.

    IND vs SL Live Score: गॉल टेस्ट का 5वां और आखिरी दिन आज

    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज 5वां और आखिरी दिन है. पांचवें दिन का खेल बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है, जहां टीम इंडिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है, जबकि श्रीलंका को जीत के लिए अभी 288 रन और बनाने होंगे. 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में 84 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे.

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Sanjeet

    Sanjeet

    संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
    ... और पढ़ें
    विज्ञापन
    होम पेज पर वापस जाएँ