Live Updates
IND vs SL LIVE: चौथे दिन का खेल हुआ खत्म
चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है. 34 ओवर के बाद श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 84/4 रन बनाए दिए हैं. श्रीलंका को जीत के लिए 288 रनों की दरकार है.
IND vs SL LIVE: 31 ओवर का खेल हुआ खत्म
31 ओवर का खेल खत्म हो चुका है. श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना दिए हैं. धनंजय डी सिल्वा 62 गेंदों में 29 और सोनल दिनुशा 29 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को पांचवें विकेट की तलाश है. श्रीलंका को जीत के लिए 296 रनों की जरूरत है.
IND vs SL LIVE: लाहिरू उदारा हुए आउट
लाहिरू उदारा आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्होंने 58 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली. मानव सुथार ने उन्हें पवेलियन लौटाया.25.5 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 59/4 है.
IND vs SL LIVE: भारतीय टीम चौथे विकेट की तलाश में
भारतीय टीम चौथे विकेट की तलाश में है. धनंजय डी सिल्वा और लाहिरु उदारा श्रीलंका की पारी को आगे बढ़ा रहे हैं. उदारा 22 गेंदों में 16 और डी सिल्वा 22 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. 17 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 36/3 है.
IND vs SL LIVE: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका, कामिंदु मेंडिस हुए आउट
कामिंदु मेंडिस के रूप में श्रीलंका को तीसरा झटका लगा है. प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें आउट किया. 11 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 21/1 है. क्रीज पर धनंजय डी सिल्वा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.
IND vs SL Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता
भारत को जल्द ही दूसरी सफलता भी मिल गई है. मानव सुथार ने दिनेश चांदीमल की जगह बतौर कनकशन सब्सटीट्यूट आए डेब्यूटेंट पसिंदू सूरियाबंदारा को पवेलियन भेज दिया है. श्रीलंका ने सिर्फ 14 रन के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया है. अब भारत को जीत के लिए 8 विकेट चाहिए हैं, जबकि श्रीलंका 358 रनों की जरूरत है.
IND vs SL Live Score: भारत को मिली पहली सफलता
372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को 13 रन के स्कोर पर पहला झटका लगा. मोहम्मद सिराज ने निशान मदुष्का को आउट करके भारत को पहली सफलता दिलाई. मदुष्का 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अब जीत के लिए श्रीलंका को 359 रन चाहिए हैं और भारत को 9 विकेट की जरूरत है.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू
गॉल टेस्ट के चौथे दिन के तीसरे सेशन का खेल शुरू हो चुका है. 372 रनों लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की ओर से निशान फर्नांडो और लाहिरू उदरा दूसरी पारी का आगाज करने उतरे हैं. भारत की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.
IND vs SL Live Score: बारिश रुकी, 3:30 में शुरू होगा मैच
गॉल से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बारिश रुक चुकी है और तीसरे सेशन का खेल भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को मिला कनकशन सब्सटीट्यूट
श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांडीमल सिर और गर्दन में चोट लगने के बाद मैदान से बाहर चले गए थे. अब उनके मैच से बाहर होने और उनकी जगह कनकशन सब्सटीट्यूट मिलने की जानकारी सामने आई है. उनकी जगह पसिंदु सूरियाबंदारा को टीम में शामिल किया गया है. नियम के अनुसार, वह बल्लेबाजी करने भी उतर सकते हैं.
IND vs SL Live Score: गॉल में शुरू हुई बारिश
गॉल टेस्ट में एक बार फिर से बारिश ने दस्तक दी है. पिछले तीन दिन का खेल भी बारिश प्रभावित रहा था. अब चौथे दिन भी भारतीय पारी के खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई है. मैदान को कवर्स से ढका है. श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला है, लेकिन श्रीलंका की दूसरी पारी शुरू में देरी होगी.
IND vs SL Live Score: 193 रन पर सिमटी भारत की दूसरी पारी
भारत की दूसरी पारी समाप्त हो चुकी है. टीम इंडिया दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. दूसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 44 रन और केएल राहुल ने 35 रन जोड़े. वहीं, टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके. वहीं, श्रीलंका की ओर से असिता फर्नान्डो ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए और प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट हासिल किए. इसी के साथ श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला है.
IND vs SL Live Score: भारत का 9वां विकेट गिरा
टीम इंडिया ने 190 रन के स्कोर पर अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं. कुलदीप यादव 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे. भारत ने पिछले 16 रन में 4 विकेट गंवा दिए हैं. भारत की कुल बढ़त 368 रन है.
IND vs SL Live Score: भारत का 8वां विकेट गिरा
भारत को मानव सुथार के रूप में 8वां झटका लगा. सुथार 25 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें असिथा फर्नान्डो ने आउट किया. भारत ने 188 रन पर 8 विकेट गंवा दिए हैं और कुल बढ़त 366 रन की हो गई है.
IND vs SL Live Score: भारत का 7वां विकेट गिरा, जडेजा आउट
भारत ने रवींद्र जडेजा के रूप में अपना 7वां विकेट भी गंवा दिया है. जडेजा 19 गेंदों पर 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत का स्कोर 7 विकेट पर 179 रन पर है और कुल लीड 357 रन तक पहुंच गई है.
IND vs SL Live Score: भारत का छठा विकेट गिरा, ऋषभ पंत आउट
भारत को दूसरी पारी में ऋषभ पंत के रूप में छठा झटका लगा है. पंत 69 गेंदों पर 66 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और दो छक्के लगाए. भारत ने 175 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिया है. फिलहाल भारत की कुल बढ़त 353 रन हो गई है. फिलहाल रवींद्र जडेजा 8 रन और मानव सुथार 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: ऋषभ पंत ने जड़ा अर्धशतक, 100 टेस्ट छक्के भी किए पूरे
गॉल टेस्ट की दूसरी पारी के 37वें ओवर में ऋषभ पंत ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह उनके टेस्ट करियर का 100वां छक्का रहा. इसी के साथ वह भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं.
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के
138 - बेन स्टोक्स (90.05)
107 - ब्रेंडन मैकुलम (93.39)
100* - ऋषभ पंत (49.2)
100 - एडम गिलक्रिस्ट (67.92)
IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार
भारत ने दूसरी पारी में 150 का आंकड़ा पार कर लिया है. पारी के 36वें ओवर में ऋषभ पंत ने केशरा नुवंता के खिलाफ 3 चौके लगाए. इसी के साथ भारत का स्कोर 36 ओवर में 5 विकेट पर 151 हो गया. भारत की कुल बढ़त 329 रन हो गई है. फिलहाल ऋषभ पंत 47 रन और रवींद्र जडेजा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SL Live Score: भारत की बढ़त 300 के पार
टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 125 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 303 रन की हो गई है. फिलहाल ऋषभ पंत 23 रन और रविंद्र जडेजा 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
दूसरी पारी में भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. ध्रुव जुरेल सिर्फ 7 रन बनाकर असिथा फर्नान्डो की गेंद पर आउट हो गए. भारत ने 31 ओवर में 5 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं और कुल बढ़त 298 रन की हो गई है.
IND vs SL Live Score: लंच के बाद दूसरे सेशन का खेल शुरू
चौथे दिन लंच ब्रेक के बाद दूसरे सेशनल का खेल शुरू हो चुका है. भारत की दूसरी पारी का 30वां ओवर केशरा नुवंता लेकर आए हैं. फिलहाल ऋषभ पंत 21 रन और ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: लंच ब्रेक तक भारत का स्कोर 116/4
गॉल टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने लंच ब्रेक तक 29 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं. पहले सेशन में भारत ने 4 विकेट गंवा दिए. देवदत्त पडिक्कल 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल ऋषभ पंत 21 रन और ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम की कुल बढ़त 294 रन की हो गई है.
IND vs SL Live Score: देवदत्त पडिक्कल लौटे पवेलियन
भारत को दूसरी पारी में चौथा झटका लगा है. देवदत्त पडिक्कल 75 गेंदों पर 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. उन्हें केशरा नुवंता ने LBW आउट किया. भारत 27.2 ओवर में 111 रन पर चार विकेट गंवा चुका है. फिलहाल भारतीय टीम की कुल बढ़त 289 रन की हो गई है.
IND vs SL Live Score: भारत का स्कोर 100 के पार
गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत ने 26 ओवर में 3 विकेट पर 103 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 44 रन और ऋषभ पंत 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
IND vs SL Live Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन
भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में तीसरा झटका लगा है. प्रभात जयसूर्या ने 21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गिल को LBW आउट किया. गिल सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 82 रन के स्कोर पर भारत ने 3 विकेट गंवा दिए हैं.
IND vs SL Live Score: भारत को लगा दूसरा झटका, केएल राहुल आउट
दूसरी पारी में भारतीय टीम को दूसरा झटका भी लग गया है. केएल राहुल 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें प्रभात जयसूर्या ने आउट किया. कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने आए हैं. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 65 रन है और टीम की बढ़त 243 हो गई है.
IND vs SL Live Score: पडिक्कल-राहुल ने संभाला मोर्चा
जायसवाल के जल्दी आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल और केएल राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाल लिया है. 9 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 35 रन बना लिए हैं और टीम की बढ़त 213 रन हो गई है.
IND vs SL Live Score: भारत को लगा पहला झटका, यशस्वी जायसवाल आउट
भारतीय टीम को दूसरी पारी के पहली ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले आउट हो गए. असिथा फर्नांडो ने ओवर की तीसरी गेंद पर जायसवाल को आउट किया. नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए हैं. 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 9 रन है. टीम की बढ़त 187 रन पहुंच गई है.
IND vs SL Live Score: भारत की दूसरी पारी शुरू
गॉल टेस्ट में भारत की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं. फिलहाल भारत के पास 178 रनों की बढ़त है.
IND vs SL Live Score: चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
गॉल टेस्ट के चौथे दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है. पिछले तीन दिनों की तरह आज का खेल भी बारिश से प्रभावित हो सकता है. सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बारिश की संभावना सबसे अधिक है. पूरे दिन लगभग 2 घंटे बारिश की संभावना जताई जा रही है. तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
IND vs SL Live Score: कितने बजे शुरू होगा चौथे दिन का खेल
गॉल टेस्ट अब तक बारिश से काफी प्रभावित रहा है. ऐसे में बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए मैच निर्धारित समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू करने का फैसला किया गया है. चौथे दिन का खेल भी इस समय पर शुरू होगा.
IND vs SL Live Score: गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज चौथा दिन है. चौथे दिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करेगी. तीसरे दिन श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई और भारत ने 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली. अब चौथे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में बड़ा टारगेट सेट करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
IND vs SL 1st Test Day 4 : भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारतीय टीम की दूसरी पारी 48.5 ओवर में 193 रन पर समाप्त हो चुकी है. दूसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 44 रन और केएल राहुल ने 35 रन जोड़े. वहीं, टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके. वहीं, श्रीलंका की ओर से असिता फर्नान्डो ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए और प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट हासिल किए. इसी के साथ श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला है.
372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को खराब शुरुआत मिली. श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना दिए हैं. श्रीलंका को जीत के लिए 288 रनों की दरकार है. मानव सुथार ने भारत के लिए 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली है.
India vs SL 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
IND vs Sri Lanka 1st Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत पाई है. 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 24 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 9 मैच में जीत मिली है, वहीं, 7 मैच भारत को गंवाने पड़े हैं. 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे पढ़ें…
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
12 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
27 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
35 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines