IND vs SL 1st Test Day 4 : भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मैच के चौथे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारतीय टीम की दूसरी पारी 48.5 ओवर में 193 रन पर समाप्त हो चुकी है. दूसरी पारी में भारत के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल 44 रन और केएल राहुल ने 35 रन जोड़े. वहीं, टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं पार कर सके. वहीं, श्रीलंका की ओर से असिता फर्नान्डो ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए और प्रभात जयसूर्या ने तीन विकेट हासिल किए. इसी के साथ श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य मिला है.
372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को खराब शुरुआत मिली. श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 84 रन बना दिए हैं. श्रीलंका को जीत के लिए 288 रनों की दरकार है. मानव सुथार ने भारत के लिए 2 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली है.
India vs SL 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
IND vs Sri Lanka 1st Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत पाई है. 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 24 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 9 मैच में जीत मिली है, वहीं, 7 मैच भारत को गंवाने पड़े हैं. 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे पढ़ें…