Live Updates
IND vs SL : श्रीलंका 284 पर आउट, भारत को मिली 178 रनों की बढ़त
श्रीलंका की पहली पारी 284 पर समाप्त हो चुकी है और भारत ने 178 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है. भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. श्रीलंका 79.4 ओवर में ही ऑलआउट हो गई. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए. उनके अलावा, निरोशन डिकवेला 80 रन और लाहिरू उदारा ने 27 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से युवा स्पिनर मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला. तीसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है.
Innings Break!
Sri Lanka are all-out for 2⃣8⃣4⃣
4⃣ wickets for Manav Suthar
3⃣ wickets for Ravindra Jadeja
1⃣ wicket each for Mohammed Siraj, Prasidh Krishna and Kuldeep Yadav
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8yteamindia | slvind pic.twitter.com/kOzprMVVsZ
— BCCI (@BCCI) August 17, 2026
IND vs SL LIVE: सोनल दिनुशा हुए आउट, भारत को मिली नौवीं सफलता
सोनल दिनुशा 168 गेंदों में 100 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं. रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बना लिया है. श्रीलंका का स्कोर 78.1 ओवर में 274/9 है. भारत को आखिरी विकेट की तलाश है.
IND vs SL: श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा
प्रभात जयसूर्या 43 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं. श्रीलंका के लिए लहिरु कुमारा बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं. दूसरी ओर से सोनल शतकीय पारी खेलने के बाद नाबाद हैं. फिलहाल श्रीलंका 188 रनों से पीछे है.
IND vs SL: सोनल दिनुशा ने ठोका शतक
सोनल दिनुशा ने 167 गेंदों में शतक ठोक दिया है. वह इस मैच में श्रीलंका की ओर से शतकीय पारी खेलने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बने. उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने शानदार बल्लेबाजी की और समा बांध दिया. 77.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 274/8 है.
IND vs SL 1st Test Live Score: शतक के करीब पहुंचे सोनल दिनुशा
श्रीलंका ने 73 ओवर में 7 विकेट पर 259 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 90 रन बना चुके हैं और शतक के करीब पहुंच चुके हैं. उनके साथ प्रभात जयूसर्या 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का 7वां विकेट गिरा
श्रीलंका का 7वां विकेट गिर चुका है. रविंद्र जडेजा ने केशारा नुवंथा को पवेलियन भेज दिया. उन्होंने 2 रन बनाए. प्रभात जयसूर्या नए बल्लेबाज हैं. फिलहाल सोनल दिनुशा 79 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका ने 66.4 ओवर में 7 विकेट पर 243 रन बनाए. भारत 219 रन से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को किया आउट
भारत ने आखिरकार सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला की साझेदारी तोड़ दी है. प्रसिद्ध कृष्णा ने डिकवेला को पवेलियन का रास्ता दिखाया. वह 80 रन बनाकर आउट हुए. 62 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 236 रन है. फिलहाल दिनुशा 74 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. केशरा नुवांथा बल्लेबाज करने आए हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू
गॉल टेस्ट में तीसरे दिन टी-ब्रेक के बाद तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है. फिलहाल सोनल दिनुशा 62 और निरोशन डिकवेला 76 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 134 रनों की साझेदारी हुई.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका के नाम रहा दूसरा सेशन
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन टी-ब्रेक तक श्रीलंका ने 57 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं. फिलहाल सोनल दिनुशा 62 रन और निरोशन डिकवेला 71 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इस सेशन में श्रीलंका ने 115 रन जोड़े, जबकि भारतीय टीम को एक भी विकेट नहीं मिला. हालांकि, भारत अभी 248 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का स्कोर 200 के पार
श्रीलंका ने 55 ओवर में 5 विकेट पर 208 रन बना लिए हैं. फिलहाल सोनल दिनुशा 62 रन और निरोशन डिकवेला 66 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारत को विकेट की तलाश है. भारत अभी 254 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को जल्द ही तोड़नी होगी साझेदारी
श्रीलंका ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 178 रन बनाए लिए हैं. फिलहाल निरोशन डिकवेला 37 और सोनल दिनुशा 33 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारतीय टीम को जल्द ही इस साझेदारी तोड़नी होगी. भारत अभी 284 रन से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को विकेट की तलाश
श्रीलंका ने 43 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन बना लिए हैं. सोनल दिनुशा 30 और निरोशन डिकवेला 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 11 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारतीय टीम को विकेट की तलाश है. भारत अभी 311 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: दिनुशा और डिकवेला ने संभाली पारी
लगातार शुरुआत झटकों के बाद सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने पारी को संभाल लिया है. श्रीलंका ने 35 ओवर में 5 विकेट पर 124 रन बना लिए हैं. दिनुशा 27 और निरोशन डिकवेला 19 रन बनाकर क्रीज पर पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 30 रनों की साझेदारी हो चुकी है. फिलहाल भारत 338 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का स्कोर 100 के पार
श्रीलंका ने पहली पारी में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. श्रीलंका ने 29 ओवर में 5 विकेट पर 105 रन बना लिए हैं. फिलहाल सोनल दिनुशा 19 रन और निरोशन डिकवेला 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी 357 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत के नाम रहा पहला सेशन
गॉल टेस्ट के दूसरे दिन का पहला सेशन भारत के नाम रहा. टीम इंडिया ने भले ही शुरुआत में बल्ले से सिर्फ 2 रन जोड़े, लेकिन लंच ब्रेक तक श्रीलंका के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भी भेज दिया. लंच तक श्रीलंका ने 28 ओवर में 5 विकेट पर 99 रन बनाए. फिलहाल सोनल दिनुशा 14 रन और निरोशन डिकवेला 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी 363 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका की आधी टीम लौटी पवेलियन
90 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन चुकी है. रवींद्र जडेजा ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट किया. डी सिल्वा 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. श्रीलंका ने 26.2 ओवर में 5 विकेट पर 90 रन बना लिए हैं और भारत 372 रन आगे है. निरोशन डिकवेला नए बल्लेबाज हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
22 ओवर के समापन के बाद टीम इंडिया का स्कोर 76 रन है. भारतीय स्पिनर्स ने शिकंजा कस लिया है और श्रीलंकाई बल्लेबाज दबाव में नजर आ रहे हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: कुलदीप ने कामिंदु मेंडिस को भेजा पवेलियन
श्रीलंका का चौथा विकेट भी गिर चुका है. कुलदीप यादव ने कामिंदु मेंडिस को पवेलियन भेज दिया है. मेंडिस 14 रन बनाकर आउट हुए. सोनल दिनुशा बल्लेबाजी करने आए हैं. 16.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 4 विकेट पर 59 रन है और भारत अभी 403 रनों से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा
मानव सुथार ने भारत को एक और सफलता दिला दी है. सुथार ने लाहिरू उदारा को पवेलियन भेज दिया है. लाहिरू 27 रन बनाकर आउट हुए. फिलहाल धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. श्रीलंका ने 14 ओवर में 3 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं और भारत अभी 409 रन से आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
श्रीलंका ने अपने पहली पारी में 50 का आंकड़ा पार कर लिया है. श्रीलंका ने 13 ओवर में 2 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं. फिलहाल लाहिरू उदारा 27 रन और कामिंदु मेंडिस 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत अभी 409 रन आगे है.
IND vs SL 1st Test Live Score: मानव सुथार ने दिनेश चंडीमल को भेजा पवेलियन
भारत को एक और सफलता मिल गई है. मानव सुथार ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर दिनेश चंडीमल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. चंडीमल सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए. श्रीलंका ने सिर्फ 27 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. कामिंदु मेंडिस बल्लेबाजी करने आए हैं. 8 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट पर 32 रन है.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत को पहले ही ओवर में मिली बड़ी सफलता
गॉल टेस्ट में श्रीलंका को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा है. श्रीलंकाई पारी की शुरुआत करने उतरे निशान फर्नांडो दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए. फर्नांडो को आउट कर मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई. 2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 4 रन है. दिनेश चंडीमल बल्लेबाजी करने आए हैं.
IND vs SL 1st Test Live Score: भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन
गॉल टेस्ट में भारत की पहली पारी 462 रन पर समाप्त हो चुकी है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट खोकर 460 रन बनाने वाली भारतीय टीम तीसरे दिन के खेल शुरु होती ही ऑलआउट हो गई. प्रसिद्ध कृष्णा 2 रन बनाकर आउट हुए. पहली पारी में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए. वहीं, केएल राहुल ने 82 रन और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि केशरा नुवांथा ने 3 विकेट और असिथा फर्नाडो ने 2 विकेट हासिल किए.
IND vs SL 1st Test Live Score: देवदत्त पडिक्कल ने खेली 167 रनों की शानदार पारी
गॉल टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की शानदार पारी खेली. पडिक्कल ने 230 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 15 चौके और एक छक्का लगाया. यह उनके करियर का पहला टेस्ट शतक रहा. दूसरे दिन का खेल होने के बाद उन्होंने अपनी पारी को लेकर कहा, ''निश्चित रूप से मैंने इस पल का सपना देखा था. पिछले दो सालों से मैं कड़ी मेहनत कर रहा था ताकि जब मुझे मौका मिले तो कुछ खास कर सकूं. ऐसा कर पाने से मैं बेहद खुश हूं.''
IND vs SL 1st Test Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
IND vs SL 1st Test Live Score: कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल सुबह 9:45 बजे से शुरू होगा. हालांकि, बारिश के कारण मैच की शुरुआत होने में देरी हो सकती है.
IND vs SL 1st Test Live Score: तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल?
गॉल टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन का खेल बारिश में धुल सकता है. दिन में बारिश की संभावना 83% है और 78% आसमान बादलों से घिरा रहेगा. लगभग साढ़े तीन घंटे तक बारिश हो सकती है.
IND vs SL 1st Test Live Score: गॉल टेस्ट का आज तीसरा दिन
भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 9 विकेट खोकर 460 रन बना लिए हैं. स्टंप्स के होने तक कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर क्रीज पर थे.
IND vs SL 1st Test Day 3 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज मैच के तीसरे दिन का खेल खेला गया. तीसरे दिन के आखिरी सेशन में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 पर ऑलआउट हो गई. भारत को 178 रनों की बड़ी बढ़त मिल गई है. टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रन बनाए थे. श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा ने शतक जड़ा और सबसे ज्यादा 100 रन बनाए. उनके अलावा, निरोशन डिकवेला 80 रन और लाहिरू उदारा ने 27 रन बनाए. वहीं, भारत की ओर से युवा स्पिनर मानव सुथार ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी 462 रन बनाए. पहली पारी में भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 167 रन बनाए. वहीं, केएल राहुल ने 82 रन और ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से स्पिनर प्रभात जयसूर्या ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके, जबकि केशरा नुवांथा ने 3 विकेट और असिथा फर्नाडो ने 2 विकेट हासिल किए. इसी के साथ तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया.
India vs SL 1st Test: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.
श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो.
IND vs Sri Lanka 1st Test: हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं. भारत ने 22 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत पाई है. 17 मुकाबले ड्रॉ हुए हैं. श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने यहां पर 24 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 9 मैच में जीत मिली है, वहीं, 7 मैच भारत को गंवाने पड़े हैं. 8 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.
नीचे पढ़ें मैच की हाइलाइट्स
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
20 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines