India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन एक दिल छू लेने वाला पल देखने को मिला, जब देवदत्त पडिक्कल ने अपनी सूझबूझ से केएल राहुल को जीवनदान दिलाया. अंपायर ने राहुल को LBW आउट करार दे दिया था और वह पवेलियन की ओर लौटने लगे थे, तभी पडिक्कल ने उन्हें रोककर DRS लेने की सलाह दी. रिव्यू में पता चला कि राहुल आउट नहीं थे और उन्होंने राहत की सांस ली. इसके बाद राहुल ने खुश होकर पडिक्कल को गले लगाया और उनका शुक्रिया अदा किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
केएल राहुल ने देवदत्त पडिक्कल को गले लगाकर कहा शुक्रिया
दरअसल, यह घटना भारत की दूसरी पारी के 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर देखने को मिली. श्रीलंका की ओर से स्पिनर प्रभात जयसूर्या गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की 5वीं गेंद पर केएल राहुल ने एक शानदार छक्का जड़ा था. इसके बाद अगली गेंद पर राहुल ने डिफेंस करने की कोशिश की. जयसूर्या की गेंद में हल्का ड्रिफ्ट था. राहुल आगे बढ़े, लेकिन गेंद उनके बल्ले को चकमा देते हुए पैड पर जा लगी. अपील के बाद अंपायर ने तुरंत अपनी उंगली उठा दी. राहुल को भी लगा कि वह आउट हो चुके हैं और वह पवेलियन की ओर बढ़ने लगे.
तभी नॉन-स्ट्राइक पर खड़े देवदत्त पडिक्कल ने उन्हें रोक लिया और DRS लेने के लिए कहा. रिव्यू में पता चला कि गेंद बल्ले से नहीं लगी थी, लेकिन ट्रैकिंग में यह भी साफ हुआ कि गेंद स्टंप्स के ऊपर से निकल रही थी. ऐसे में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और राहुल को नॉटआउट करार दिया गया. पडिक्कल के DRS लेने के फैसले से राहुल को जीवनदान मिला. इसके तुरंत बाद राहुल पडिक्कल के पास जाकर उन्हें गले लगा लिया और उनकी समझदारी के लिए धन्यवाद कहा.
जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके राहुल
हालांकि, इस जीवनदान का राहुल ज्यादा फायदा नहीं उठा सके और कुछ ही देर बाद ही आउट हो गए. पारी के 15वें ओवर में प्रभात जयसूर्या ने ही उन्हें अपना शिकार बना लिया. राहुल 47 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए. उनकी पारी में 2 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. राहुल ने पहली पारी में 175 गेंदों पर 82 रनों की अहम पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें- 18 साल, 18 ‘विराट’ रिकॉर्ड… Virat Kohli के वो ऐतिहासिक कारनामे जो उन्हें बनाते हैं क्रिकेट का ‘किंग’
लंच ब्रेक तक भारत की बढ़त पहुंची 294 रन
गॉल टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने लंच ब्रेक तक 29 ओवर में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं. हालांकि, भारत ने पहले सेशन में 4 विकेट गंवा दिए. यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद केएल राहुल 35 रन और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं, पहली पारी में शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल 75 गेंदों में 44 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. फिलहाल ऋषभ पंत 21 रन और ध्रुव जुरेल 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारत की कुल बढ़त 294 रन की हो गई है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंकाई टीम को बड़ा झटका, अस्पताल में भर्ती हुए दिनेश चांदीमल, चोट ने बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
20 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
48 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines