Jasprit Bumrah (PIC Credit -AI)

श्रीलंका दौरे पर जसप्रीत बुमराह की जगह कौन लेगा? ये 3 गेंदबाज हैं सबसे बड़े दावेदार

IND vs SL: श्रीलंका दौरे पर पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि बुमराह की जगह टीम इंडिया में किसे मौका मिलेगा?

India vs Sri Lanka Test Series: श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. टीम के सबसे अनुभवी और भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. बुमराह फिलहाल बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और अभी तक पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं. इस खबर ने फैंस के साथ-साथ टीम इंडिया की भी टेंशन बढ़ा दी है. हालांकि, बुमराह के सीरीज से बाहर होने और उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि श्रीलंका दौरे पर बुमराह की जगह टीम इंडिया में किसे मौका मिलेगा?

विज्ञापन

बुमराह की जगह लेने वाले 3 दावेदारों की लिस्ट में सबसे पहला नाम जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार का है. 29 वर्षीय आकिब ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है. 2025-26 सीजन में उन्होंने 60 विकेट लेकर अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पिछले महीने इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी 6 विकेट हासिल किया था. ऐसे में आकिब को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिलने की ज्यादा संभावना है. उनके अलावा, विदर्भ के तेज गेंदबाज यश ठाकुर भी इस रेस में शामिल हैं. यश ने हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए डेब्यू भी किया था. वहीं, तीसरा नाम तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज का है. कंबोज ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट से अपना टेस्ट डेब्यू किया था. बुमराह की जगह इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी एक को मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ