हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL: ओ भाई ये क्या हुआ? नॉट आउट था श्रीलंका का बल्लेबाज, खुद ही लौट गया पवेलियन

IND vs SL Janith Liyanage Wicket: श्रीलंका के बल्लेबाज जेनिथ लियांगे के विकेट पर चर्चा शुरू हो गई है। वह पहले वनडे मैच में नॉट आउट थे, लेकिन यह मानकर खुद ही पवेलियन लौट गए कि आउट थे। इसे देख श्रीलंका का खेमा भी हैरान नजर आया।

विज्ञापन
IND vs SL: जेनिथ लियांगे नॉट आउट थे।

IND vs SL Janith Liyanage Wicket: क्रिकेट के मैदान से कई बार अजीबो-गरीब नजारे सामने आते हैं। जिन्हें देख फैंस भी दंग रह जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा भारत-श्रीलंका के बीच शुक्रवार को कोलंबो में हुए मुकाबले में देखने को मिला। यहां श्रीलंका का एक बल्लेबाज नॉट आउट होकर भी पवेलियन लौट गया। इससे श्रीलंका को ऐसे मोड़ पर एक विकेट का नुकसान हो गया, जब उसके लिए एक-एक रन बनाना टेड़ी खीर साबित हो रहा था। आइए आपको बताते हैं ये कब-कैसे हुआ?

रोहित ने पकड़ा जेनिथ लियांगे का कैच  

श्रीलंका को आश्चर्यजनक तरीके से एक विकेट का नुकसान 35वें ओवर में हुआ। अक्षर पटेल ने छठे नंबर पर उतरे बल्लेबाज जेनिथ लियांगे को बॉल डाली तो उन्होंने इसे आगे बढ़कर खेलने की कोशिश की, लेकिन वे बॉल को छू तक नहीं पाए। बॉल विकेटकीपर केएल राहुल की ओर उड़ी और उनके ग्लव्स पर लगकर सीधा रोहित शर्मा की ओर चली गई। रोहित ने यहां कोई गलती नहीं की और कैच पकड़ लिया।

मैदान छोड़ गए लियांगे 

फिर जोरदार अपील के बावजूद अंपायर ने इसे आउट नहीं दिया, लेकिन लियांगे मान चुके थे कि वह आउट हो गए हैं, इसलिए उन्होंने मैदान छोड़ दिया। उनके मैदान छोड़कर जाने के दौरान अंपायर ने भी उन्हें उंगली उठाकर आउट करार दे दिया, लेकिन जब थर्ड अंपायर ने इसे चेक किया तो पता चला कि लियांगे का बल्ला टच नहीं हुआ है। हालांकि जब बल्ला जमीन से लगा तो थोड़ा स्पाइक नजर आया, लेकिन जब बॉल बल्ले के पास से गुजरी तो इसने इसे नहीं छुआ था। ये नजारा देख डगआउट में बैठा श्रीलंका का खेमा भी हैरान रह गया।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: मेरे को क्या देख रहा है? रोहित शर्मा की आवाज स्टंप माइक में कैद, देखें वीडियो

अच्छी लय में थे लियांगे

खास बात यह है कि लियांगे उस वक्त अच्छे तरीके से पारी को संभाले हुए थे। वह 26 गेंदों में एक चौका और एक छक्का जड़कर 20 रन बनाकर आउट हुए। लियांगे के आउट होने के बाद टीम इंडिया ने भी इस मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। इसके बाद वानिंदु हसरंगा 24 और अकीला धनंजय 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका ने इस मुकाबले में भारत के सामने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन बनाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL: काली पट्टी बांधकर खेलने क्यों उतरी टीम इंडिया? ये है वजह 

ये भी पढ़ें: ‘मतलब समझ आया या समझाऊं…’ पाकिस्तानी पत्रकार पर भड़क गए हरभजन सिंह, ‘सिक्योरिटी’ पर दिखाई औकात 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: ‘समय आ गया अब, नए कोच के साथ..’ BCCI ने शेयर किया रोहित शर्मा का धांसू Video

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola