Sri Lanka ODI Captain: टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसके दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम जीत की लय को बरकरार रखकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। टी-20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा बदलाव किया है।
चरिथ असलांका को बनाया गया कप्तान
श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने कुसल मेंडिस को वनडे कप्तानी से हटा दिया है। चरिथ असलंका को वनडे में भी कप्तानी दी गई है। चरिथ असलंका टी-20 में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। यानी व्हाइट बॉल क्रिकेट में चरिथ असलांका श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे।
वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मेंडिस ने दासुन शनाका की जगह श्रीलंका की वनडे टीम की कमान संभाली थी। जबकि वानिंदु हसरंगा को टी20 का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका ने बड़ा बदलाव करते हुए चरिथ असलांका को कप्तान बनाया। अब उन्हें वनडे की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसी के साथ श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 2 मेडल जीतने के बाद मनु भाकर का डोप टेस्ट, पीएम मोदी ने सरबजोत से पूछा सवाल
वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड
चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
1 min agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
55 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines