---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL: श्रीलंका की कप्तानी में बड़ा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिली कमान

Sri Lanka ODI Captain: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है। श्रीलंका की कप्तानी में बदलाव किया गया है। इसी के साथ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया गया है।

---विज्ञापन---

Sri Lanka ODI Captain: टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। जिसके दोनों मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम जीत की लय को बरकरार रखकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। टी-20 सीरीज के बाद 2 अगस्त से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने बड़ा बदलाव किया है।

चरिथ असलांका को बनाया गया कप्तान

श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने कुसल मेंडिस को वनडे कप्तानी से हटा दिया है। चरिथ असलंका को वनडे में भी कप्तानी दी गई है। चरिथ असलंका टी-20 में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। यानी व्हाइट बॉल क्रिकेट में चरिथ असलांका श्रीलंका की कप्तानी करते नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मेंडिस ने दासुन शनाका की जगह श्रीलंका की वनडे टीम की कमान संभाली थी। जबकि वानिंदु हसरंगा को टी20 का कप्तान बनाया गया था, लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप के बाद श्रीलंका ने बड़ा बदलाव करते हुए चरिथ असलांका को कप्तान बनाया। अब उन्हें वनडे की भी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इसी के साथ श्रीलंका ने वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics: 2 मेडल जीतने के बाद मनु भाकर का डोप टेस्ट, पीएम मोदी ने सरबजोत से पूछा सवाल

---विज्ञापन---

वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका का स्क्वाड 

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललेज, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, अकिला धनंजय, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो

ये भी पढ़ें: एक नहीं 2 देशों के लिए जीते ओलंपिक मेडल, अब भारत को बना रहीं चैंपियन, कौन हैं मनु भाकर-सरबजोत सिंह की कोच

---विज्ञापन---

First published on: Jul 30, 2024 07:05 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola