हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सरफराज-गुरनूर OUT, नंबर-3 पर खेलेगा ये खिलाड़ी, गॉले टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉले में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है. चोपड़ा ने अपनी टीम में 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों को जगह दी है.

विज्ञापन
India Test Team (PIC Credit -AI)

India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार, 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला गॉले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस मैच में जीत के साथ सीरीज का आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है.

चोपड़ा ने अपनी टीम में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को जगह दी है. उन्होंने अपनी प्लेइंग 11 में सरफराज खान और गुरनूर बरार को जगह नहीं दी है. तो चलिए जानते हैं आकाश चोपड़ा ने अपनी भारतीय प्लेइंग 11 में किन-किन खिलाड़ियों को शामिल किया है.

आकाश चोपड़ा ने नंबर-3 पर किस खिलाड़ी को चुना?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते उन 11 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं, जिन्हें वह गॉले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में देखना चाहते हैं. गॉले टेस्ट के लिए चोपड़ा ने बतौर ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को चुना है. वहीं, नंबर-3 पर उन्होंने देवदत्त पडीक्कल को मौका दिया है. पडीक्कल ने श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ वार्म-अप मैच में इस पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की थी.

विज्ञापन

साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में आकाश ने पडीक्कल पर भरोसा जताया है. इसके बाद चौथे नंबर पर उन्होंने कप्तान शुभमन गिल को रखा है. गिल इस समय शानदार फॉर्म में हैं और टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, पांचवें नंबर पर उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को जगह दी है.

सरफराज की जगह ध्रुव जुरेल को दी तरजीह

आकाश चोपड़ा ने छठे नंबर पर सरफराज खान की जगह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को तरजीह दी है. चोपड़ा ने जुरेल को बतौर बल्लेबाज चुना है. आकाश ने जुरेल की बल्लेबाजी क्षमता को देखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है. उनका मानना है कि जुरेल स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अच्छी तरह खेलते हैं और श्रीलंका की परिस्थितियों में वह भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

विज्ञापन

आकाश ने चुने 3 स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाज

गेंदबाजी में आकाश चोपड़ा ने तीन स्पिनर्स और 2 तेज गेंदबाजों को जगह दी है. स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार को शामिल हैं. जडेजा और सुथार गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. वहीं, पेस अटैक की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को दी गई है. आकाश ने गुरनूर बरार और आकिब नबी को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- एशिया कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जेमिमा रोड्रिग्स हुईं बाहर, इस स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री

गॉले टेस्ट के लिए आकाश चोपड़ा की भारतीय प्लेइंग XI

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मानव सुतार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा.

विज्ञापन

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान.

ये भी पढ़ें- AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया में छा गए 3 बांग्लादेशी खिलाड़ी, विरोधी टीम के उड़ा दिए होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola