IND vs SL 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी 20 सीरीज का तीसरा मैच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव के एक फैसले को लेकर सभी चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने 19वां ओवर रिंकू सिंह से कराया था। जबकि उनके पास विकल्प के तौर पर मोहम्मद सिराज, खलील अहमद और शिवम दुबे मौजूद थे। इसी बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुलासा किया है कि किस वजह से उन्होंने सिराज की जगह रिंकू सिंह को ओवर देने का फैसला किया था।
इस वजह से रिंकू सिंह ने कराया था 19वां ओवर
रिंकू सिंह को 19वां ओवर देने के फैसले पर उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए आखिरी ओवर को लेकर फैसला करना आसान था। मेरे लिए 19वें ओवर को लेकर निर्णय लेना थोड़ा मुश्किल था क्योंकि सिराज और अन्य गेंदबाजों के कुछ ओवर बचे हुए थे। लेकिन मुझे लगा कि रिंकू उस विकेट के लिए ज्यादा बेहतर विकल्प हैं। मैंने उसे गेंदबाजी करते देखा है और मैंने उसे नेट्स पर काफी अभ्यास कराया है। मुझे लगा कि यह सही है और इसीलिए मैंने वह फैसला लिया।’
19वें ओवर को लेकर किया एक और बड़ा खुलासा
मैच के बाद जब आशीष नेहरा ने उन्हें पूछा कि उन्होंने 19वां खुद को नहीं कराया तो इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘ भारतीय खिलाड़ियों के लिए 19वां ओवर करना मुश्किल होता है इसलिए मैंने रिंकू को जिम्मेदारी दी।’ दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करना हमेशा मुश्किल होता है। ये बेहद शानदार रहा था उन्होंने अपने कौशल का सही उपयोग किया और मेरा काम आसान कर दिया। अब मेरे पास भविष्य में और ज्यादा विकल्प रहेंगे।
रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने गेंदबाजी में दिखाया दम
तीसरे टी 20 में भले ही रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव बल्ले से कुछ ख़ास ना कर सके हो लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने 19वां और 20वां ओवर किया था और दो-दो विकेट हासिल किए थे। इनकी शानदार गेंदबाजी की वजह से ही श्रीलंका मैच में जीत हासिल नहीं कर पाया और मुकाबला टाई रहा। जिससे मुकाबला सुपर ओवर में चला गया और वहां सूर्या ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी।
संबंधित खबरें
जसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
10 mins agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
22 mins agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
30 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
52 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
55 mins agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
1 hr agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
1 hr agoपिछली बार करोड़ों में बिके 5 खिलाड़ी, इस बार कीमत हो सकती है आधी
1 hr agoफिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें कब-कहां देखें LIVE
1 hr agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines