---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SL 2nd ODI: श्रेयस अय्यर के रॉकेट थ्रो ने कामिंडु मेंडिंस को भेजा पवेलियन, सनथ जयसूर्या भी रह गए दंग, देखें वीडियो

IND vs SL 2rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में श्रेयस अय्यर के थ्रो ने सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने मैदान एक छोर से सीधे स्टंप्स पर थ्रो मार दिया। जिसे देख कर सब हैरान रह गए।

---खबर नीचे जारी है---

IND vs SL 2rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 50 ओवर 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। श्रीलंका के दो बल्लेबाज आखिरी ओवर में ही रन आउट हुए। लास्ट ओवर में कामिंडु मेंडिस और अकिला धनंजय रन आउट हुए थे। इस ओवर में श्रेयस अय्यर के रॉकेट थ्रो ने कामिंडु मेंडिस की पारी का अंत किया। अय्यर का थ्रो देख कर हर कोई हैरान रह गया था।

श्रीलंका की पारी के आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। अर्शदीप सिंह के ओवर की पांचवीं गेंद पर कामिंडु मेंडिस लेग साइड पर शॉट लगाया था। इस दौरान मेंडिस ने दो रन चुराने की कोशिश की। तभी अय्यर ने मिड विकेट से स्टंप पर निशाना लगाया। इस दौरान बाल सीधे जाकर स्टंप पर लगी। इस हिट को देख कर हर कोई हैरान रह गया। श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या सहित बाकि सभी हैरान रह गए।

---खबर नीचे जारी है---

 

 

---खबर नीचे जारी है---

श्रीलंका के बल्लेबाज हुए फेल

पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा कामिंडु मेंडिंस ने बनाए। उन्होंने 40 रन की खेली। उनके अलावा अविष्का 40 और डुनिथ वेल्लालागे ने 39 रन की पारी खेली। भारत के लिए वाशिगंटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की।

---खबर नीचे जारी है---

 

---खबर नीचे जारी है---

उन्होंने 10 ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए। उनके अलावा कुलदीप यादव ने भी दो विकेट लिए। सिराज और अक्षर को एक-एक विकेट मिला। बता दें कि इस मैच में श्रीलंका ने अपनी प्लेइंग XI में दो बदलाव किए थे।टीम में मोहम्मद शिराज की जगह कामिंडु मेंडिंस को और हसरंगा की जगह जेफरी वेंडरसे को मौका मिला था।

ये भी पढ़ें: Paris Olympics में आज भारत का गोल्ड मेडल हो सकता है पक्का, यहां देखें आज का पूरा शेड्यूल 

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: IND vs SL दूसरे मैच से पहले ही श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी टीम से बाहर

ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान के साथ कर दिया खेला, भारत का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का रास्ता हुआ साफ!

---खबर नीचे जारी है---

 

First published on: Aug 04, 2024 08:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola