हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SL 2nd ODI: श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी को पैर में लगी चोट, दर्द से कराह उठा, देखें वीडियो

IND vs SL 2nd ODI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ही श्रीलंका को कई बड़े झटके लगे हैं। चोट की वजह से कई स्टार खिलाड़ी इस सीरीज बाहर हो गए हैं। इसी बीच श्रीलंका के एक और खिलाड़ी का पैर बल्लेबाजी के दौरान मुड़ गया।

विज्ञापन

IND vs SL 2nd ODI: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत के साथ सीरीज में बढ़त बनाने की है। श्रीलंका के बीच पास भी इस मैच में जीत हासिल करने का मौका है। इसी बीच श्रीलंका की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। श्रीलंका के एक और खिलाड़ी मैच के दौरान चोट लग गई।

मेंडिस को लगी चोट

श्रीलंकाई टीम के स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस का मैच के दौरान पैर मुड़ गया था। दरअसल, श्रीलंका की पारी के 7वें ओवर की तीसरी गेंद कुसल मेंडिस ने सिराज की गेंद पर पुल शॉट मारने की कोशिश की। इस दौरान उनका बैलेंस बिगड़ गया और उनका पैर मुड़ गया। कुसल मेंडिस बहुत ज्यादा दर्द में दिखे। हालांकि इसके बाद भी उन्होंने खेलना जारी। उन्होंने 42 गेंदों में 30 रन की पारी खेली। उन्हें सुंदर ने आउट किया।

विज्ञापन

 


श्रीलंका ने किए दो बदलाव

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में श्रीलंका ने दो बड़े बदलाव किए हैं। कामिंदु मेंडिस और जेफरी वेंडरसे को टीम में जगह मिली है। टीम के स्टार खिलाड़ी हसरंगा पहले ही चोट की वजह से इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। जबकि कामिंदु मेंडिस को मोहम्मद शिराज की जगह शामिल किया गया है। वहीं, अगर टीम इंडिया की बात करें तो रोहित शर्मा ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

श्रीलंका की प्लेइंग XI:

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

विज्ञापन

भारत की प्लेइंग-11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola