Jeffrey Vandersay Profile: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत की करारी शिकस्त हुई। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 40 रन बनाए। भारत की पारी 208 रन पर ही सिमट गई। श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराया, लेकिन भारतीय पारी श्रीलंका के एक खिलाड़ी की आंधी में ध्वस्त हो गई। इस खिलाड़ी ने 7 ओवर में 6 विकेट लिए थे।
जी हां, इस खिलाड़ी का नाम जेफ्री वेंडरसे है, जो लेग स्पिनर बॉलर हैं। इन्होंने 3 साल में पहली बार भारत पर श्रीलंका को जीत दिलाई। उन्होंने विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे का विकेट लिया था। जेफरी वेंडरसे को चोटिल लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की जगह दूसरा वनडे खेलने का मौका दिया गया था और उन्होंने सेलेक्टर्स को बिल्कुल निराश नहीं किया। आइए जानते हैं कि आखिरी जेफ्री वेंडरसे कौन हैं?
साल 2015 से क्रिकेट खेल रहे जेफ्री वेंडरसे
श्रीलंकाई बॉलर जेफ्री वेंडरसे 34 साल के हैं और गम्पाहा जिले के उपनगर वट्टाला निवासी हैं। उन्होंने केवल 37 मैच खेले हैं। टीम इंडिया के खिलाफ यह उनका दूसरा मुकाबला था। वेंडरसे टॉप स्पिन, गुगली और स्लाइडर समेत कई प्रकार की स्पिन बॉलिंग करते हैं। वेंडरसे दाएं हाथ के बैट्समैन भी हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक मारते हुए करीब एक हजार रन बनाए हैं। उनका क्रिकेट करियर साल 2015 में शुरू हुआ था। पहला मैच 30 जुलाई 2015 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जो T20 मुकाबला था। इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 25 रन दिए थे। 28 दिसंबर 2015 को वेंडरसे ने क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे खेलते हुए अपना वनडे डेब्यू किया था।
इंडिया के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए थे वेंडरसे
बता दें कि बीते दिन खेला गया मैच इंडिया के खिलाफ जेफ्री वेंडरसे का दूसरा मैच था। इससे पहले उन्होंने इंडिया के खिलाफ जो मैच खेला था, उसमें वे चोटिल हो गए थे और स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए थे। विराट कोहली का शॉट रोकते हुए वे बाउंड्री भी अपनी ही टीम के दूसरे खिलाड़ी से भिड़ गए गए थे। टक्कर लगने से उन्हें काफी चोट लगी थी। दूसरे खिलाड़ी को भी चोटें लगी थीं। दोनों खिलाड़ियों को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था।
साल 2018 में सस्पेंड हुए थे जेफ्री वेंडरसे
बता दें कि जेफ्री वेंडरसे साल 2018 में एक साल के लिए सस्पेंड हुए थे। उन पर अनुबंध का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उनके खिलाफी कड़ी कार्रवाई की थी। उन्हें सस्पेंड करते हुए 20 फीसदी जुर्माना भी लगाया था। वेस्टइंडीज टूर के दौरान उन पर मैच से एक रात पहले चुपके से होटल से निकलकर नाइट क्लब में दोस्तों के साथ एन्जॉय करने का आरोप था। रातभर वे नाइट क्लब में ही रहे। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई और उन्हें वापस श्रीलंका भेज दिया गया।
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
26 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
49 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines