IND vs SA: इस भारतीय जोड़ी ने निकाला प्रोटियाज टीम का दम, 8 ओवर में ही कर दिया काम तमाम

India vs South Africa: टीम इंडिया ने संजू सैमसन के लगातार दूसरे शतक के दम पर साउथ अफ्रीका को 61 रनों से पीट दिया। भारत की जीत में सैमसन के शतक के अलावा वरुन-बिश्नोई की स्पिन जोड़ी का भी अहम रोल रहा, जिन्होंने छह विकेट झटककर मेजबान टीम को मुकाबले से बाहर कर दिया।

Team India

Team India

India vs South Africa: संजू सैमसन के धांसू शतक और गेंदबाजों की जोरदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 मैच में 61 रनों से मात दी। मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने सैमसन के शतक के दम पर आठ विकेट पर 202 रनों का बड़ा स्कोर बनाया। सैमसन के अलावा तिलक वर्मा ने 33 जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21 रनों का योगदान दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाज प्रोटियाज टीम को लगातार अंतराल पर झटके देते रहे, जिससे टीम का पुलिंदा 141 रनों पर ही बंध दिया। वैसे तो भारत की जीत की असली वजह सैमसन का ऐतिहासिक शतक ही था, लेकिन गेंदबाजी में वरुन चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने भी साउथ अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ते हुए छह विकेट झटके।

विज्ञापन

वरुन-बिश्नोई ने निकाला प्रोटियाज टीम का दम

दोनों स्पिनर ने मिडिल ऑर्डर में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों को बिल्कुल खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। वरुन ने जहां रियान रिकलटन, हेररिक क्लासेन और डेविड मिलर जैसे खूंखार बल्लेबाजों के विकेट झटके, वहीं बिश्नोई ने पैट्रिक क्रूगर, मार्को जेनसन और एंडिल सिमलेन जैसे पुछल्ले बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन

वरुन-बिश्नोई ने झटके छह विकेट

वरुन-बिश्नोई की कसी गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दोनों ने मिलकर आठ ओवरों में सिर्फ 53 रन दिए और छह बल्लेबाजों को चलता किया। इससे साउथ अफ्रीका की टीम कभी भी उबर नहीं पाई। वो एक समय 12वें ओवर में तीन विकेट पर 86 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन यहीं चक्रवर्ती ने पहले क्लासेन और फिर मिलर को आउट करके साउथ अफ्रीका टीम को मैच से बाहर कर दिया।

विज्ञापन

चक्रवर्ती रहे सबसे कामयाब गेंदबाज

मैच में भारत की ओर से चक्रवर्ती सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 25 रन देकर तीन विकेट अपने विकेट नाम किए। यह वरुन के टी-20 इंटरनेशनल करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। चक्रवर्ती और बिश्नोई के अलावा दो विकेट तेज गेंदबाज आवेश खान को मिले, जबकि एक विकेट अर्शदीप के खाते में गया, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा मैच दस नवंबर को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ