IND vs SA: आज होगा अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल, जानें कहां फ्री में कहां देख पाएंगे मैच?

Women’s U-19 T20 World Cup 2025: ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। टीम इंडिया की निगाह साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार इस टूर्नामेंट को जीतने पर होगी।

ind vs - 2025-02-02T092842.487

Women’s U-19 T20 World Cup 2025: भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर है। ICC अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना है। ये मैच रविवार, 2 फरवरी को बयूमास ओवल में खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कहां पर देख सकते हैं:

विज्ञापन

दोनों टीमें है अजेय

इस टूर्नामेंट में अभी तक दोनों ही टीमें अजेय रही हैं। सेमीफाइनल में गत चैंपियन भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई थीं। वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही टीमें के बीच एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

जानें कहां पर देख सकते हैं मैच

भारतीय समय केअनुसार, ये मैच दोपहर 12 बजे शुरू हो जाएगा। वहीं, टॉस आधा घंटे पहले 11:30 बजे होगा। इस मैच को आप स्टार नेटवर्क पर देख सकते हैं। इसके अलावा । इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी+ हॉटस्टार पर होगी। आप जियो टीवी पर भी इस मैच को फ्री में देख सकते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों का स्क्वाड

भारत महिला U19 टीम: निकी प्रसाद (कप्तान), सानिका चालके, जी त्रिशा, कमलिनी जी, भाविका अहिरे, ईश्वरी अवसरे, मिथिला विनोद, जोशीता वीजे, सोनम यादव, परुनिका सिसोदिया, केसरी द्रिथी, आयुषी शुक्ला, आनंदिता किशोर, एमडी शबनम, वैष्णवी एस।

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका महिला U19 टीम: जेम्मा बोथा, सिमोन लॉरेन्स, फे काउलिंग, कायला रेनेके (कप्तान), काराबो मेसो (डब्ल्यू), मिके वैन वूर्स्ट, सेशनी नायडू, लुयांडा नज़ुज़ा, एशले वैन विक, मोनालिसा लेगोडी, नथाबिसेंग निनी, दियारा रामलाकन, डिएड्रे वैन रेंसबर्ग, चैनल वेंटर, जे लेह फिलैंडर।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ