---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SA: गजब है संजू! साउथ अफ्रीका के खिलाफ ठोका टी20 करियर का तीसरा शतक, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया है।

---विज्ञापन---

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच जोहान्सबर्ग में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने धमाल मचा दिया है। वहीं, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज संजू सैमसन ने धमाल मचा दिया है। उन्होंने अपने टी20 करियर का तीसरा शतक बना दिया है। इस सीरीज में उन्होंने पहले मैच में भी शतक बनाया था।

51 गेंदों में लगाया शतक

---विज्ञापन---

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन में धमाल मचा दिया है। उन्होंने 51 गेंदों में अपना शतक बना दिया है। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 8 छक्के लगाए। ये संजू के करियर के तीसरा शतक है। वो भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 5 शतक बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने 4 शतक लगाए हैं। इसके बाद संजू सैमसन हैं। उन्होंने तीन शतक बनाए हैं। इसके अलावा संजू सैमसन एक साल में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 15, 2024 10:07 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola