हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA T20 World Cup 2024 Highlights : टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने बड़ा धमाका, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final: विराट कोहली की दमदार पारी की दम पर साउथ अफ्रीका को 177 रन का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम ये रिकॉर्ड था।

विज्ञापन

IND vs SA T20 World Cup 2024 Final  Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में टीम इंडिया का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने तीन विकेट खोने के बाद भी शानदार वापसी की है। भारत ने साउथ अफ्रीका को जीतने के लिए 177 रन का लक्ष्य दिया। इस मैच में टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और अक्षर पटेल ने कमाल की बल्लेबाजी की। इस दौरान टीम इंडिया ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

भारत ने बनाया रिकॉर्ड

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। 2021 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टारेगट का पीछा करते हुए 173 रन बनाए थे।

विज्ञापन

 

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर

176/7 – भारत बनाम साउथ अफ्रीका, ब्रिजटाउन, 2024

विज्ञापन

173/2 – ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, दुबई, 2021

172/4 – न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई, 2021

विज्ञापन

161/6 – वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, कोलकाता, 2016

157/5 – भारत बनाम पाकिस्तान, जोहानसबर्ग, 2007

विज्ञापन

कोहली और अक्षर ने दिया दम

विराट कोहली ने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। जबकि अक्षर पटेल ने भी 31 गेंदों पर 47 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान 4 छक्के लगाए।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SA: फाइनल में भारत को साउथ अफ्रीका के इन 4 खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान, पड़ सकते हैं भारी 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: तोते ने की फाइनल मैच की भविष्यवाणी, चोंच से चुना विनर का नाम 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारबाडोस की पिच पर कितने बन सकते हैं रन, टॉस का क्या रहेगा रोल?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola