Suryakumar Yadav: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच डबरन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है। वहीं, साउथ अफ्रीका की तरफ से दो खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
सूर्यकुमार यादव ने बनाई इस खास लिस्ट में जगह
सूर्यकुमार यादव का ये भारत के लिए 75वां टी20 इंटरनेशनल मैचा था। इसी के साथ उन्होंने भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने के मामले में रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़ दिया है। भारत के लिए जडेजा ने 74 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे। वो T20 से संन्यास भी ले चुके हैं। सूर्यकुमार यादव से ज्यादा मैच भारत के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, महेंद्र सिंह धोनी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, ऋषभ पंत ने खेले हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I मैच खेलने वाले प्लेयर्स:
| रोहित शर्मा | 159 |
| विराट कोहली | 125 |
| हार्दिक पांड्या | 106 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 98 |
| भुवनेश्वर कुमार | 87 |
| युजवेंद्र चहल | 80 |
| सुरेश रैना | 78 |
| ऋषभ पंत | 76 |
| सूर्यकुमार यादव | 75 |
कुछ ऐसा है सूर्यकुमार यादव का करियर
अगर सूर्यकुमार यादव की करियर की बात करें तो उन्होंने आज के मैच से पहले उन्होंने 2544 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने भारत के लिए डेब्यू साल 2021 में किया था। इसके बाद से ही वो टीम इंडिया के अहम बल्लेबाज बन गए थे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में हालांकि सूर्यकुमार यादव कुछ खास नहीं कर सके और 17 रन बना आउट हो गए।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
2 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
55 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines