India vs South Africa: टेम्बा बावुमा की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ कर दिया है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 408 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी. इस जीत के साथ ही प्रोटियाज टीम ने 2-0 से सीरीज भी अपने नाम कर ली. साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 30 रन से जीत दर्ज की थी. इस तरह साउथ अफ्रीकी टीम 25 साल पुराना इतिहास दोहराने में कामयाब रही.
साउथ अफ्रीका ने दिया था पहाड़ जैसा टारगेट
दूसरे टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 549 रन का असंभव सा टारगेट रखा था. आखिरी दिन टीम इंडिया को 522 और रन चाहिए थे. चौथे दिन तक साउथ अफ्रीका ने भारत के दो विकेट गिरा दिए थे और आखिरी दिन दो सेशन में ही टीम ने बाकी 8 विकेट चटका कर मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया.
साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत के हीरो साइमन हार्मर और मार्को जेनसेन रहे. तेज गेंदबाज मार्को जेनसेन ने पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए और दूसरी पारी में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. इसके अलावा, जेनसेन ने पहली पारी में बल्ले से भी 93 रन की बेहतरीन पारी खेली थी. वहीं, दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा 8 विकेट हासिल किए. जबकि पहली पारी में उन्होंने 3 विकेट झटके थे. हार्मर ने कुल मिलाकर इस मैच में 9 विकेट अपने नाम किए.
ये भी पढ़ें- WTC Points Table: क्लीन स्वीप के बाद टीम इंडिया को तगड़ा नुकसान, पॉइंट्स टेबल में भी आगे निकल गया पाकिस्तान
साउथ अफ्रीका ने 25 साल बाद जीती सीरीज
साउथ अफ्रीका ने भारत में 25 साल बाद टेस्ट सीरीज जीती है. इससे पहले 2000 में हैंसी क्रोनिए की अगुआई वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने यह किया था. अब टेम्बा बावुमा भी उनके क्लब में शामिल हो गए हैं. टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान अपना बिना हारे टेस्ट रिकॉर्ड बरकरार रखा है. इतना ही नहीं, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में यह रनों के हिसाब से टीम इंडिया की अब तक की सबसे बड़ी हार है.
भारत की सबसे बड़ी टेस्ट हार (रनों के अंतर से)
408 रन बनाम साउथ अफ्रीका, गुवाहाटी, 2025
342 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, नागपुर, 2004
341 रन बनाम पाकिस्तान, कराची, 2006
337 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न, 2007
333 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, पुणे, 2017
329 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता, 1996
ये भी पढ़ें- IND vs SA: गुवाहाटी में टीम इंडिया ‘शर्मसार’, 408 रनों से मिली करारी हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 mins agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
22 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
48 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines