---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SA: दूसरे टी20 में बिना खाता खोले आउट हुए संजू सैमसन, बनाए ये 3 शर्मनाक रिकॉर्ड

IND vs SA: टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन दूसरे टी20 मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्होंने पहले टी20 मैच में शतक बनाया था।

---विज्ञापन---

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए। वो दूसरे मैच में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। वहीं, पहले मैच में उन्होंने शानदार शतक बनाया था। इसी के साथ संजू सैमसन के नाम तीन बड़े शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं।

संजू सैमसन के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इस साल संजू सैमसन टी20 क्रिकेट में चौथी बार बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। इसी के साथ वो एक साल में टी20 क्रिकेट में सबसे सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान, रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम था। वो एक साल में 3-3 बार डक पर आउट हुए थे।

---विज्ञापन---

एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज (T20I)

4 संजू सैमसन (2024)
3 यूसुफ पठान (2009)
3 रोहित शर्मा (2018)
3 रोहित शर्मा (2022)
3 विराट कोहली (2024)

इस मैच में डक पर आउट होने के साथ संजू सैमसन एक अनोखे क्लब में शामिल हो गए हैं। संजू दुनिया के 13 बल्लेबाज बन गए हैं, जो टी20 में शतक लगाने के बाद अगली पारी में डक पर आउट हो गए हैं। इस लिस्ट में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले इस लिस्ट में यशस्वी जायसवाल का भी नाम है।

---विज्ञापन---

लगातार दो T20 पारियों में एक शतक और डक पर आउट होने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश 2007
अहमद शहजाद बांग्लादेश और वेस्टइंडीज 2014
कॉलिन मुनरो बांग्लादेशऔर दक्षिण अफ्रीका 2017
लेस्ली डनबर बुल्गारिया और ग्रीस 2019
रविजा संदुरुवान बाहमास और सऊदी अरब 2019
अरविंदा डी सिल्वा सर्बिया और रोमानिया 2021
आरोन जॉनसन ओमान और बाहमास 2022
साइमन सेसाजी तंजानिया और रवांडा 2022
राइली रूसो बांग्लादेश और भारत 2022
जॉनसन चार्ल्स साउथ अफ्रीका 2023
यशस्वी जयसवाल नेपाल और बांग्लादेश 2023
अनीश पैराम फिलीपींस एंड कैमरून 2023
संजू सैमसन साउथ अफ्रीका 2024

T20 में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज

12 रोहित शर्मा (151 पारी)
7 विराट कोहली (117 पारी)
5 संजू सैमसन (31 पारी)
5 केएल राहुल (68 पारी)

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 10, 2024 10:03 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola