---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

IND vs SA:टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक बनाया है।

---विज्ञापन---

IND vs SA: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने टी20 करियर का दूसरा शतक बनाया है। इसके अलावा ये साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका पहला टी20 शतक है। इस मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

संजू ने रचा इतिहास

संजू सैमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में 47 गेंदों में शतक ठोक दिया। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 7 चौके और 9 छक्के लगाए। यह उनके करियर का दूसरा टी 20 मैच है। इसी के साथ वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो मैचों में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा कोई और नहीं कर पाया है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इसके अलावा संजू साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम था। उन्होंने 55 गेंदों में शतक बनाया था। इस मैच में संजू ने उनके इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

सैमसन ने की धोनी की बराबरी

साउथ अफ्रीका में टी20 में 50 रन बनाने वाले संजू सैमसन दूसरे भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा धोनी ने साल 2018 में किया था। 6 साल के बाद किसी भारतीय विकेटकीपर ने साउथ अफ्रीका में टी20 फॉर्मेट में अर्धशतक बनाया है। गौरतलब है कि संजू सैमसन के टी20 करियर का ये 34वां मैच है। इसके अलावा विकेटकीपर ये उनका 15वां मैच ही है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Nov 08, 2024 09:48 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola