News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Arshdeep Singh on Rohit Sharma Viral Video: रांची में खेले गए साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने बल्ले से धमाल मचाया. रोहित ने 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली, तो वहीं विराट ने धमाकेदार अंदाज में अपना 52वां वनडे शतक जड़ा. कोहली के इस शतक पर डगआउट में बैठे रोहित खुशी से उछल पड़े. उन्होंने जोर से तालियां बजाईं और कुछ कहते दिखाई दिए.
हिटमैन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और चर्चा होने लगी कि आखिर रोहित ने बोला क्या था. वहीं, अब अर्शदीप सिंह ने उस वायरल वीडियो को लेकर खुलासा किया है, जो उस वक्त रोहित के ठीक बगल में खड़े थे और उनकी बातों पर हंस रहे थे.
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपनी खतरनाक गेंदबाजी के साथ-साथ फनी वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं. वह अक्सर साथी खिलाड़ियों के साथ फनी रील्स बनाते नजर आते हैं. विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा के रिएक्शन वाले वायरल वीडियो पर भी अर्शदीप ने एक वीडियो बनाया. वीडियो में अर्शदीप ने बताया कि मैच के बाद से कई लोग लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि “रोहित भाई ने आखिर विराट के शतक पर क्या कहा था?”
इस पर अर्शदीप मजाकिया अंदाज में एक वायरल मीम का डायलॉग सुनाते हैं कहा, “रोहित भाई ने कहा था – ‘नीली परी लाल परी कमरे में बंद, मुझे नादिया पसंद.” यह बोलकर वो खुद ही हंसने लगते हैं. दरअसल, रोहित ने क्या कहा था, ये तो ड्रेसिंग रूम वाले ही जानते हैं, लेकिन अर्शदीप ने मजाक का तड़का लगाकर मामला हल्का कर दिया है.
What Virat Kohli said with his bat, Rohit Sharma said with his mouth… pic.twitter.com/15eprgKjgx
— Ramesh Srivats (@rameshsrivats) November 30, 2025
रांची वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने अपने बल्ले से नया इतिहास रचने का कारनामा किया. कोहली ने अपना 52वां वनडे शतक जड़ा और वो किसी एक फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक दर्ज हैं.
वहीं, रोहित ने 57 रनों की पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए. इस पारी के दौरान रोहित ने वनडे में ‘सिक्सर किंग’ बन गए और शाहिद अफरीदी का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. अब रोहित के नाम वनडे में 352 छक्के और इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 645 छक्के हो गए हैं. इसके अलावा, रोहित-कोहली एक साथ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारतीय जोड़ी भी बन गए.
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।