T20 World Cup 2026, IND vs SA Super-8 Live Streaming: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभी तक अजेय रही है और बिना कोई मैच गंवाए सुपर-8 में पहुंच चुकी है. अब सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा. साउथ अफ्रीका की टीम भी इस टूर्नामेंट में अब तक कोई मैच नहीं हारी है.
ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. सेमीफाइनल के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है. तो चलिए जानते हैं कि आप इस मुकाबले को कब और कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला रविवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होग, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 6.30 बजे टॉस होगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का मुकाबला टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले को भारतीय फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) के नेटवर्क पर देख लाइव सकते हैं.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
क्रिकेट फैंस भारत-साउथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- T20 World Cup: कोलंबो में भारी बारिश शुरू, PAK vs NZ मैच पर मंडराया खतरा! मुकाबला रद्द हुआ, तो किसे फायदा?
IND vs SA: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेलटन.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के मैच में भारतीय अंपायर की मौजूदगी, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इस ऐलान से पड़ोसियों की बढ़ेगी टेशन?
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines