IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 का आखिरी मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 135 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट खोकर 283 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 148 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज भी 3-1 से जीत ली है। आइये जानते हैं कि इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो कौन से खिलाड़ी रहे:
संजू सैमसन
साउथ अफ्रीका के पहले टी20 मैच में शतक बनाने के बाद संजू सैमसन लगातार दो मैच में फ्लॉप रहे थे। इसके बाद चौथे मैच में उन्होंने फिर से शतक बनाया। उन्होंने 56 गेंदों में 109 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 9 छक्के लगाए। संजू सैमसन ने इस साल टी20 में तीन शतक लगाए हैं। वो ये कारनामा वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
तिलक वर्मा
तिलक वर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 करियर का दूसरा शतक बनाया। वो टी20 क्रिकेट में लगातार दो शतक लगाने वाल दुनिया के दूसरे पहले बल्लेबाज गए हैं। उनसे पहले ये कारनामा संजू सैमसन कर चुके हैं। उन्होंने 41 गेंदों में ही शतक बना दिया था। अपनी 47 गेंदों में 120 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के लगाए।
अर्शदीप सिंह
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में अर्शदीप सिंह ने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को धवस्त कर दिया था। उन्होंने सबसे पहले रीज़ा हेंड्रिक्स को आउट किया। इसके बाद उन्होंने लगातार गेंदों म पर मारक्रम और क्लासेन को आउट किया। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम मैच में वापसी नहीं आ पाई और टीम को जीत मिल गई।
संबंधित खबरें
रोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
28 mins agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
1 hr agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
3 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines