Dinesh Karthik on Team India after lost SA Test Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया अपने घर में ही क्लीन स्वीप हो गई. गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रनों से करारी मात दी और 25 सालों के बाद 2-0 से सीरीज अपने नाम की. ये टेस्ट क्रिकेट इतिहास में रनों के मामले में भारत की अब तक की सबसे बड़ी हार है. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर सेलेक्टर्स पर कई तीखे सवाल उठाए हैं.
टीम इंडिया की हार पर भड़के दिनेश कार्तिक
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया की हार के बाद इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और टीम की हालत पर खुलकर बात की. वह काफी निराश और गुस्से में नजर आए. उन्होंने कहा, “टीमें टेस्ट खेलने के लिए भारत आने से डरती थीं. अब शायद वे अपनी जीभ लपलपा रहे होंगे. 12 महीने में दूसरा व्हाइटवॉश. पिछली तीन घरेलू सीरीज में से दो में व्हाइटवॉश हुआ. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए मुश्किल समय है और कड़े फैसले लेने होंगे.”
टीम सिलेक्शन पर उठाए सवाल
दिनेश कार्तिक ने आगे भारतीय गेंदबाजी और टीम चयन पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि, “भारत में पेसर्स और स्पिनर्स आउट-बॉल हो रहे हैं. बहुत ज्यादा ऑलराउंडर्स खिलाए जा रहे हैं. नॉमिनेटेड पेस ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी ने पूरे डोमेस्टिक कैलेंडर सीजन में 14 ओवर बॉलिंग की है. भारत के सिर्फ दो प्लेयर्स ने इस टेस्ट सीरीज में सेंचुरी बनाईं. साउथ अफ्रीका के सात प्लेयर्स ने सेंचुरी बनाई हैं.”
ये भी पढ़ें- IND vs SA: फ्लाइट लेट होने पर फूटा मोहम्मद सिराज का गुस्सा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
नंबर-3 के कन्फ्यूजन पर कसा तंज
इसके अलावा, कार्तिक ने नंबर-3 की भूमिका को लेकर चल रहे कन्फ्यूजन पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का नंबर-3 लगातार कमजोर साबित हो रहा है. उनका एवरेज सिर्फ 26 है. वॉशिंगटन कोलकाता में नंबर-3 पर खेलते हैं, साई सुदर्शन गुवाहाटी में नंबर 3 पर खेलते हैं. क्या ये बदलाव टीम को फायदा पहुंचा रहे हैं या हमें स्थिरता और कंसिस्टेंसी की जरूरत है?”
भारत को अगला टेस्ट सात महीने बाद खेलना है. भारतीय टीम जून में अफगानिस्तान के खिलाफ और अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी. कार्तिक ने सवाल उठाया, “क्या हम इतने लंबे ब्रेक के दौरान इसे भूल जाएंगे? अगला टेस्ट टीम को फिर से फॉर्म में लाने और पहले जैसा अच्छा प्रदर्शन करने के लिए क्या करना होगा?”
ये भी पढ़ें- इशारों-इशारों में किससे टीम इंडिया को छोड़ने को पूछ रहे आर अश्विन? कड़वी सच्चाई के साथ किया खुलासा
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines