India vs South Africa: रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. हालांकि रोमांचक मुकाबले में भारत ने बाजी मार ली. साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर तक अच्छी बल्लेबाजी की. लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं था. हार के बाद कप्तान एडेन मार्करम ने बड़ा बयान दिया है और बताया कि चूक कहां हो गई.
एडेन मार्करम ने दिया बड़ा बयान
हार के बाद एडेन मार्करम ने बयान देते हुए कहा कि चेंजिंग रूम में बैठकर खिलाड़ियों को अपना काम करते देखना बहुत अच्छा लगा. इस विश्वास को कभी नहीं खोया कि हम कोई भी कमाल कर सकते हैं. टॉप ऑर्डर किसी भी चीज से ज्यादा नाकाम रहा. पता था कि लक्ष्य का पीछा करते हुए नई गेंद से थोड़ी तेजी आएगी. फिर भी लगा कि लक्ष्य का पीछा करना ही सही रास्ता है. बस तूफान का सामना करना था और हमने देखा कि मध्य क्रम क्या कर सकता है. कुछ पल इधर-उधर भी रहे. कुल मिलाकर, अपने प्रयास पर वाकई गर्व है. मार्करम ने अपने टॉप ऑर्डर खिलाड़ियों को इशारों ही इशारों में हार का जिम्मेदार बताया.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: ‘कोहली के लिए रन चाय बनाने जितना आसान…’ सहवाग हुए भारतीय बल्लेबाज की शतकीय पारी के मुरीद
इन खिलाड़ियों ने किया खराब प्रदर्शन
350 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के टॉप 3 बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप हो गए. एडेन मार्करम ने 15 गेंदों में 7 रन बनाए. इसके अलावा रियान रिकलटन 0 और क्विंटन डीकॉक भी 2 गेंदों में बिना खाता खोलकर पवेलियन लौट गए. वहीं भारत ने विराट कोहली की 135 रनों की शतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 49.2 ओवर में 332 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए, जबकि हर्षित राणा ने 3 सफलता हासिल की.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित-विराट नहीं, इस खिलाड़ी के आगे थर-थर कांपेंगे गेंदबाज! डेल स्टेन ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines