IND vs SA 3rd T20I: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे टी-20 मुकाबले में 11 रन से हराया। बल्लेबाजों के टॉप क्लास शो के दम पर टीम इंडिया सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। तिलक वर्मा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से जमकर महफिल लूटी और जोरदार शतक जमाया। हालांकि, तीसरे टी-20 मैच के रोमांच के बीच में एक ऐसा पल भी आया, जब मैदान छोड़कर खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम की तरफ भागना पड़ा। साउथ अफ्रीका की पारी को शुरू हुए एक ही ओवर हुआ था कि अंपायर्स को ना चाहते हुए भी अचानक से मैच को रोकना पड़ गया। आखिर मैदान पर ऐसा क्या घटा? आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
एक ओवर बाद ही क्यों रुका खेल
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 219 रन लगाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से बल्लेबाजी करने उतरे रीजा हेंड्रिक्स और रयान रिकेल्टन। सलामी जोड़ी ने अर्शदीप के पहले ओवर से 7 रन बटोरे। अर्शदीप का ओवर खत्म हुआ ही था कि मैदान पर कीड़ों ने हमला बोल दिया।
22 गज की पिच पर हर तरफ उड़ते हुए कीड़े दिखाई देने लगे, जिसके चलते अंपायर्स ने मैच को थोड़ी देर रोकना ही सही समझा। अंपायर्स से थोड़ी बातचीत करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार अपनी टीम को लेकर ड्रेसिंग रूम लौट गए। हालांकि, थोड़े समय बाद कीड़ों का प्रकोप कम होने पर खेल फिर से शुरू हो गया।
तिलक ने मचाया धमाल
टीम इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने बल्ले से जमकर धमाल मचाया। बैटिंग ऑर्डर में मिले प्रमोशन का युवा बल्लेबाज ने खूब फायदा उठाया। तिलक शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 107 रन की पार्टनरशिप जमाई। अभिषेक के पवेलियन लौटने के बाद तिलक ने मोर्चा संभाला और साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाज की खबर ली। तिलक ने 33 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
अर्धशतक जमाने के बाद तिलक ने अपना गेयर शिफ्ट किया और अगली 18 गेंदों पर पचास रन ठोकते हुए टी-20 इंटरनेशनल में पहली सेंचुरी 51 गेंदों पर पूरी की। 56 गेंदों का सामना करते हुए तिलक 107 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के जमाए। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों पर 50 रन की धांसू पारी खेली, जिसके दम पर भारतीय टीम ने टी-20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बोर्ड पर लगाया।
अर्शदीप का गेंद से कमाल
भारत से 220 रन के लक्ष्य के जवाब में साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 208 रन ही लगा सकी। टीम की ओर से मार्को यानसन ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 54 रन की आतिशी पारी खेली। वहीं, हेनरिक क्लासन ने 22 गेंदों पर 41 रन जड़े। हालांकि, इसके बावजूद प्रोटियाज टीम लक्ष्य से 11 रन दूर रह गई। गेंदबाजी में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, वरुण चक्रवर्ती की झोली में 2 विकेट आए।
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
14 mins agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
1 hr agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
1 hr agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
2 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
4 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
4 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
5 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
6 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines