IND vs SA 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर (बुधवार) को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया को 3 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद उन्होंने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 61 रन से हराया था। वहीं, अब टीम इंडिया को तीसरे मैच के लिए अपनी रणनीति में कुछ बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी। आइये जानते हैं कि तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया किन खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
अभिषेक शर्मा की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया ने दूसरे टी20 मैच में अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया था। लेकिन तीसरे टी20 मैच के लिए प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। दूसरे टी20 मैच में बल्लेबाजी की गहराई की कमी साफ नजर आई थी। ऐसे में टीम इंडिया खराब फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा को ड्रॉप कर सकती है। पिछले आठ मैचों में अभिषेक शर्मा पॉवरप्ले के दौरान ही आउट हो गए हैं। उनकी जगह टीम इंडिया जितेश शर्मा को मौका दे सकती है। जितेश शर्मा ओपनिंग भी कर सकते है।
इस खिलाड़ी को मिल सकता है डेब्यू का मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया रमनदीप सिंह को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। रमनदीप सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वो एक अच्छे फील्डर और गेंदबाजी भी करा सकते हैं। उनके होने से टीम इंडिया की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। उन्हें आवेश खान की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।आवेश के ना होने पर भी भारत के पास अर्शदीप, हार्दिक, वरुण, बिश्नोई और अक्षर के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण रहेगा। जरूरत पड़ने पर रमनदीप भी गेंदबाजी करा सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह,रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
43 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
1 hr agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
11 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
11 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
12 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines