Ramandeep Singh: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के लिए डेब्यू रमनदीप सिंह कर रहे हैं। रमनदीप सिंह को आवेश खान की जगह मौका मिला है। रमनदीप सिंह ने इस साल आईपीएल 2024 में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है।
KKR के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आए थे रमनदीप सिंह
आईपीएल 2024 में रमनदीप सिंह KKR के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने 14 मैचों में 125 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 201।61 का था। रमनदीप सिंह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। रमनदीप सिंह ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत पंजाब की टीम से की थी।
रमनदीप सिंह ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेला है। उन्होंने अब तक खेले गए 56 टी20 मैचों में 167.83 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए हैं और 16 विकेट भी लिए हैं। उनका इकॉनमी रेट 7.76 का है। गौतम गंभीर के KKR के मेंटर बनने के बाद उनके खेल में काफी ज्यादा सुधार हुआ है और अब उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का भी मौका मिल गया है।
इसके अलावा हाल में ही इंडिया ए के अफगानिस्तान ए के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शानदार अर्धशतक बनाया था। इस दौरान उन्होंने 34 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें उन्होंने आठ चौके और दो छक्के लगाए थे।
भारत की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, ऐडन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यांसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लूथो सिपामला।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
22 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
55 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines