Live Updates
जीत के करीब टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका ने 18 ओवर ने 6 विकेट के नुकसान पर 169 रन बना लिए हैं। क्रीज पर यानेसन 22 और कोएट्जी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
जीत के करीब टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका का 5वां विकेट गिर गया ह। डेविड मिलर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें हार्दिक पंडया ने आउट किया। साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 142 रन बना लिए हैं।
मुश्किल में साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 99 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय क्लासेन 10 और मिलर 6 रन बनाकर टिके हुए हैं। मारक्रम 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
मुश्किल में अफ्रीका
साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिर गया है। स्टब्स 12 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए हैं। उन्होंने 9 ओवर में 3 विकेट खोकर 68 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा
साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया है। रीजा हेंड्रिक्स 21 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट किया।
भारत को मिली पहली सफलता
रयान रिकेल्टन 20 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें अर्शदीप सिंह ने क्लीन बोल्ड कर दिया। साउथ अफ्रीका ने एक विकेट खोकर 3.2 ओवर में 29 रन बना लिए हैं।
कीड़ों की वजह से रुका
तीसरे टी20 मैच के दौरान कीड़ों की वजह से खेल रुक गया। साउथ अफ्रीका ने 1 ओवर में 7 रन बना लिए हैं।
भारत ने बनाए 219 रन
तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए हैं। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 56 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने 50 रन बनाए। अब साउथ अफ्रीका के सामने इस मैच को जीतने के लिए 220 रन का लक्ष्य है।
तिलक वर्मा ने जड़ा शतक
तीसरे मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने शानदार जड़ा। तिलक के टी20 करियर का ये पहला शतक है। भारत का स्कोर 215/5
हार्दिक पांड्या हुए आउट
हार्दिक पांड्या 16 गेंदों में 18 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें केशव महाराज ने एलबीडबल्यू आउट किया। टीम इंडिया ने 13 ओवर में 4 विकेट खोकर 132 रन बना लिए हैं।
तिलक वर्मा ने बनाई फिफ्टी
तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में फिफ्टी बना दी है। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। ये टी20 क्रिकेट में उनका तीसरा अर्धशतक है।
भारत को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया के कप्तान 4 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सिमेलाने ने आउट किया। टीम इंडिया ने 9.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं।
अभिषेक शर्मा हुए आउट
अभिषेक शर्मा 50 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। अभिषेक शर्मा ने 25 गेंदों में 50 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए।
टीम इंडिया की विस्फोटक शुरुआत
टीम इंडिया ने 5 ओवर में 1 विकेट खोकर 60 रन बना लिए हैं। इस समय क्रीज पर अभिषेक शर्मा 29 और तिलक वर्मा 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू आज के मैच में फ्लॉप हो गए।
संजू सैमसन आउट
टीम इंडिया का पहला विकेट गिर चुका है। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन एक बार फिर से दूसरे मैच की तरह बिना खाता खोले दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए।
दोनों देशों की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, मार्को यानेसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, लूथो सिपामला।
साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
साउथ अफ्रीका के कप्तान मारक्रम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत के लिए रमनदीप सिंह ने किया डेब्यू।
साढ़े आठ बजे शुरू होगा मैच
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू हो जाएगा। ये मैच सेंचुरियन में खेला जा रहा है।
IND Vs SA 3rd T20 Live: IND Vs SA 3rd T20 Live: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 11 रन से जीत हासिल कर ली है. 220 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 208 रन ही बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए क्लासेन ने 41 और मार्को यानसेन ने 54 रन बनाए. इससे पहले टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 220 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत के लिए तिलक वर्मा के 107 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा अभिषेक शर्मा ने शानदार फिफ्टी बनाई। टीम इंडिया ने 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक बनाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए आंदिले सिमलाने और केशव महाराज ने दो-दो विकेट लिए।
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
11 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
51 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines