Live Updates
रवि बिश्नोई ने टीम को दिलाई 7वीं सफलता
रवि बिश्नोई ने सिमेलाने को 7 रन पर आउट कर दिया है। साउथ अफ्रीका का स्कोर 87 रन पर 7 विकेट है। उन्हें जीत के लिए अभी 39 रन चाहिए।
साउथ अफ्रीका को चाहिए जीत के लिए 41 रन
साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी ट्रिस्टन स्टब्स 23 और एंडिले सिमेलाने 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्हें अभी जीत के लिए 30 गेंदों पर 41 रन बनाने हैं।
भारत को मिली तीसरी सफलता
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने वापसी कर ली है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने रीजा हैंड्रिक्स को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई।
साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका
साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया है। कप्तान मारक्रम 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनका विकेट वरुण चक्रवर्ती ने लिया। साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं।
साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका
साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिर गया है। अर्शदीप ने रयान रिकल्टन को अपना शिकार बनाया। वो सिर्फ 13 रन ही बना सके। बल्लेबाजी के लिए एडेन मार्करम उतरे हैं। उनका साथ रीजा हैंड्रिक्स दे रहे हैं।
अक्षर पटेल हुए आउट
टीम इंडिया ने 70 रन पर ही अपना 5वां विकेट खो दिया। अक्षर पटेल रन आउट हो गए हैं। इस समय क्रीज पर हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह मौजूद हैं।
तिलक वर्मा भी हुए आउट
तिलक वर्मा पहले मैच की तरह खासा कमाल नहीं कर सके। उन्हें कप्तान एडेन मार्करम ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 20 गेंदों में 20 रन बनाए।
टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका
टीम इंडिया के तीन विकेट 15 रन के अंदर गिर गए हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें सिमेलाने ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
अभिषेक शर्मा पवेलियन लौटे
टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। गेराल्ड कोएट्जे ने अभिषेक शर्मा को आउट कर दिया है। टीम इंडिया ने 5 रन के अंदर ही 2 विकेट खो दिए हैं।
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
टीम इंडिया को पहला झटका लगा है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन खाता खोले आउट हो गए हैं। उन्हें मार्को यानेसन ने आउट किया।
दोनों देशों की प्लेइंग XI
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (सी), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अवेश खान
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन (विकेट कीपर), डेविड मिलर, मार्को जेनसन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, केशव महाराज, नकाबायोमजी पीटर
साउथ अफ्रीका में हुआ एक बदलाव
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने टीम में एक बदलाव किया है। क्रुगेर की जगह रीजा हैंड्रिक्स को मौका दिया गया है।
दोनों टीमों का स्क्वाड:
साउथ अफ्रीका: एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जेन्सन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रूगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेलटन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला (तीसरे और चौथा टी20ई), और ट्रिस्टन स्टब्स।
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशक, अवेश खान ,यश दयाल।
IND vs SA 2nd T20 Score Live Updates: टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज दूसरा मैच गकेबेरहा में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में हरा दिया है। इस मैच में टीम इंडिया ने 125 का लक्ष्य दिया था। साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए वरुण ने 5 विकेट लिए। लेकिन स्टब्स ने 43 रन की शानदार पारी खेलकर साउथ अफ्रीका को जीत दिला दी।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दूसरे मैच में बुरी तरह से निराशा किया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रनों का स्कोर बनाया था। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन हार्दिक पांड्या ने बनाए। उन्होंने 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा अन्य सभी बल्लेबाजों ने बुरी तरह से निराश किया। साउथ अफ्रीका के लिए यानेसन , कोएत्जी, एंडिले सिमलेन, नकाबायोमजी पीटर और एडेन माक्ररम ने 1-1 विकेट हासिल किया।
संबंधित खबरें
'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
58 mins agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
8 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
9 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
10 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
10 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
11 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
11 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines