हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs SA 1st T20 Highlights: साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया ने मचाया धमाल, 61 रन से जीता मैच

IND vs SA 1st T20: टीम इंडिया ने पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज म 1-0 की बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

Live Updates

23:54 (IST) 08 Nov 2024

जीत के करीब टीम इंडिया

साउथ अफ्रीका ने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 114 रन लिए हैं। मार्कों यानेसन 12 रन बनाकर आउट हो गए। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 88 रन बनाने हैं।

23:40 (IST) 08 Nov 2024

साउथ अफ्रीका को लगे लगातार झटके

साउथ अफ्रीका की टीम इस समय मुश्किल में नजर आ रही है। साउथ अफ्रीका ने लगातार दो ओवर में 3 विकेट खो दिए हैं। मिलर 18, क्लासेन 25 और पैट्रिक 1 रन बनाकर आउट हो गए।

23:31 (IST) 08 Nov 2024

साउथ अफ्रीका की पारी संभली

साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 78 रन बना लिए हैं। हेनरिक क्लासेन 19 और डेविड मिलर 16 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 125 रन बनाने हैं।

23:15 (IST) 08 Nov 2024

रयान रिकलटन बनाकर आउट

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। रयान रिकलटन 11 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए डेविड मिलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हेनरिक क्लासेन क्रीज पर मौजूद हैं।

23:00 (IST) 08 Nov 2024

साउथ अफ्रीका को लगा दूसरा झटका

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया है। ट्रिस्टन स्टब्स 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट आवेश खान ने लिया। साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 2 विकेट खोकर 41 रन बना लिए हैं।

22:44 (IST) 08 Nov 2024

साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

साउथ अफ्रीका को पहला झटका पहले ही ओवर में लगा है। कप्तान मारक्रम 8 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अर्शदीप ने आउट किया। साउथ अफ्रीका ने पहले ओवर में 1 विकेट 9 रन बना लिए हैं।

22:03 (IST) 08 Nov 2024

भारत को लगा पांचवां झटका

हार्दिक पांड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में कुछ खास कर पाए हैं।उन्हें कोएत्जी ने यानसेन के हाथों कैच कराया। वो 2 रन ही बना सके।

21:57 (IST) 08 Nov 2024

टीम इंडिया को लगा चौथा झटका

टीम इंडिया को चौथा झटका लग गया है। संजू 50 गेंदों में 107 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हो गए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 214 के स्ट्राइक रेट से सात चौके और 10 छक्के लगाए। अब किर्ज पर हार्दिक पांड्या उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं।

21:25 (IST) 08 Nov 2024

सूर्यकुमार यादव हुए आउट

सूर्यकुमार यादव के रूप में टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है। उन्हें क्रूगर ने आउट किया। वह 17 गेंदों में 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए तिलक वर्मा उतरे।

21:06 (IST) 08 Nov 2024

संजू ने बनाई फिफ्टी

टीम इंडिया ने 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार फिफ्टी बनाई। क्रीज पर इस समय संजू सैमसन 51 और सूर्यकुमार यादव 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:46 (IST) 08 Nov 2024

टीम इंडिया को लगा पहला झटका

अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फेल हो गए हैं। वो 7 रन बनाकर गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर आउट किया। टीम इंडिया ने 1 विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं।

20:37 (IST) 08 Nov 2024

टीम इंडिया की पारी शुरू

टीम इंडिया ने पहले ओवर में बिना कोई विकेट खोए 2 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने आते ही बड़े शॉट लगाने की कोशिश की।

20:10 (IST) 08 Nov 2024

दोनों देशों की प्लेइंग XI

टीम इंडिया की प्लेइंग XI: संजू सैमसन (विकेटकीपर),अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अवेश खान, वरुण चक्रवर्ती

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, पार्ट्रिक क्रूगर,मार्को यानेसन, एंडिले सिमलेन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, नकाबायोमज़ी पीटर

19:35 (IST) 08 Nov 2024

डरबन में साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड खराब

साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड डरबन का किंग्समीड मैदान पर खराब है। टीम ने इस मैदान पर टी-20 इंटरनेशनल में आखिरी जीत साल 2016 में दर्ज की थी।

18:01 (IST) 08 Nov 2024

पहले टी-20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।

17:59 (IST) 08 Nov 2024

दोनों देशों की टीमें

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक, आवेश खान, यश दयाल।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्जी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, पैट्रिक क्रुगर, केशव महाराज, डेविड मिलर, मिहलाली मपोंगवाना, नकाबा पीटर, रयान रिकेल्टन, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपम (तीसरा और चौथा मैच के लिए) और ट्रिस्टन स्टब्स।

IND vs SA 1st T20: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम पर खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 61 रन से हरा दिया। 203 रन के स्कोर का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 141 रन पर ही ढेर हो गई। साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा क्लासेन बनाए। उन्होंने 25 रन की पारी खेली। भारत के लिए वरुण और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए। इससे पहले टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने शानदार शतक बनाया। उन्होंने 50 गेंदों में 107 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौके और 10 छक्के लगाए। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 33 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने 37 रन देकर 3 विकेट लिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola