हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND VS SA: युवराज सिंह के 'चेले' ने फिर किया निराश, बार-बार एक ही गलती करके हो रहा है आउट

Abhishek Sharma: डरहम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा एक बार फिर से फ्लॉप हो गए हैं। वो 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अभिषेक शर्मा काफी समय से फ्लॉप चल रहे हैं।

विज्ञापन

Abhishek Sharma: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच डरहम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया ने युवा खिलाड़ी को मौका दिया है। ये सीरीज कई युवा खिलाड़ियों के लिए काफी ज्यादा अहम है क्योंकि उनके पास टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने का मौका है। लेकिन एक खिलाड़ी ने एक बार फिर से निराश किया है। इस खिलाड़ी का नाम है अभिषेक शर्मा। अभिषेक शर्मा ने इस साल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। लेकिन उनका ये बैटिंग स्टाइल अब उनके लिए मुसीबत बन गया है।

अभिषेक शर्मा ने फिर किया निराश

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में उनकी जगह पर सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर थी। बांग्लादेश के खिलाफ ये दोनों सलामी बल्लेबाज़ के रूप में नजर आए थे। बांग्लादेश के खिलाफ भी अभिषेक शर्मा अपनी ओवर अटैकिंग स्टाइल की वजह से बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। उनका यही हाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच भी हुआ।

 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में भी अभिषेक ने आते ही बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिया। इसका नुकसान उन्हें उठाना पड़ा। पारी के चौथे ओवर में ही तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी की गुड लेंथ गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की कोशिश में वो हवा में शॉट खेल बैठे। इस दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने पीछे की ओर दौड़ते हुए उनका कैच लिया। अभिषेक ने 8 गेंदों में 7 रन बनाए।

7वीं बार हुए फ्लॉप

अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खिंचा था। लेकिन अब उनकी ये बैटिंग स्टाइल उन्हें नुकसान पहुंचा रही है। अभिषेक ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 8 पारियों में बल्लेबाजी की है। इसमें सिर्फ वो एक ही मैच में 12 या उससे ज्यादा गेंदों का सामना किया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ शतक बनाया था। वो 8 में से 3 बार ही वो 10 या उससे ज्यादा गेंदों का सामना कर पाए हैं।

 

युवराज सिंह होंगे निराश

अभिषेक शर्मा को सफलता उनकी अटैकिंग स्टाइल की बैटिंग से मिली है। लेकिन युवराज सिंह उन्हें कई बार समझा चुके हैं कि हालात के हिसाब से खेलना होता है। युवराज सिंह कई बार अभिषेक शर्मा को सोशल मीडिया पर फटकार लगा चुके हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें