Vaibhav Sooryavanshi-Saim Ayub: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी सैम अयूब ने भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद बच्चे को गोद में लेने जैसा इशारा यानी ‘बेबी-क्रेडल’ वाला सेलिब्रेशन किया था. अयूब के इस बचकानी हरकत पर खूब बवाल भी देखने को मिला. हालांकि, भारत के गोल्ड मेडल जीतने के बाद अयूब को उसी अंदाज में जवाब मिल गया. 15 वर्षीय वैभव और रवि बिश्नोई ने जीत के जश्न के दौरान ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन करके अयूब को करारा जवाब दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद सैम अयूब ने किया था इशारा
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वैभव सूर्यवंशी ने पाकिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. हालांकि, वैभव ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों के साथ 15 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तानी खिलाड़ी सैम अयूब की गेंद वैभव के बल्ले से लगकर विकेटकीपर के हाथों में चली गई. वैभव का विकेट लेने के बाद अयूब ने बच्चे को गोद में लेने जैसा इशारा किया. उनके इस सेलिब्रेशन को 15 वर्षीय वैभव पर तंज के तौर पर देखा गया, क्योंकि वह कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं. हालांकि, वैभव ने उस समय अयूब के इस इशारे का कोई जवाब नहीं दिया और सही मौके का इंतजार किया.
Waiting for the next Asia Cup. When this baby Vaibhav Sooryavanshi will give this idiot Saim Ayub a belt treatment #INDvsPAK https://t.co/MfCClQ81wc
विज्ञापन— Pinkie (@PinkiePragya) October 3, 2026
गोल्ड जीतने के बाद वैभव और बिश्नोई ने लिया बदला
फाइनल में 212 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 192 ही बना सकी और भारत ने 19 रन से मुकाबला जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. जीत के बाद टीम इंडिया ने जमकर जश्न मनाया. इसी दौरान वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई ने अयूब के किए गए इशारे की नकल करते हुए ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन किया. इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने बिना किसी शब्द के अयूब के सेलिब्रेशन का जवाब उसी के अंदाज में दे दिया. वैभव का यह तरीका सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया है और इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें- मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
सैम अयूब की हरकत की पाकिस्तानी में भी हुई आलोचना
सैम अयूब के इस सेलिब्रेशन की क्रिकेट जगत के साथ-साथ अपने देश पाकिस्तान में भी जमकर आलोचना हो रही है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने अयूब की हरकत पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के लिए इस तरह की चीजें ठीक लग सकती हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, खासकर इतनी कम उम्र के खिलाड़ी के खिलाफ इस तरह का मजाक करना उचित नहीं है. अकमल ने कहा कि टीम के प्रदर्शन पर ध्यान देने के बजाय सोशल मीडिया के लिए इस तरह की गतिविधियां करना सही नहीं है और टीम प्रबंधन को इस पर विचार करना चाहिए.
बता दें कि, वैभव को आउट करने के बाद अयूब खुद मुकाबले में कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ सके. गेंदबाजी में उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए और भारतीय बल्लेबाजों को 200 रन के पार पहुंचने से नहीं रोक सके. बल्लेबाजी में भी अयूब का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. जहां हसन नवाज एक छोर पर तेजी से रन बना रहे थे, वहीं अयूब संघर्ष करते नजर आए. वह 22 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए.
ये भी पढ़ें- जो विराट कोहली नहीं कर पाए वो शुभमन गिल ने कर दिखाया, 15 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines