IND vs PAK in WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लैजेंड्स (WCL) 2025 के सेमीफाइनल मैच का ऐलान हो गया है। भारत ने शानदार जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह पक्की जरूर कर ली लेकिन अब उन्हें पाकिस्तान से भिड़ना होगा। दोनों देशों के बीच तनाव चल रहा है। लीग स्टेज में उनका मैच नहीं हुआ था लेकिन अब किस्मत उन्हें फिर आमने-सामने ले आई है।
भारत ने आखिरी मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह
टीम इंडिया के दिग्गजों के लिए WCL 2025 कुछ खास नहीं रहा। भारत का पहला मैच रद्द हो गया, वहीं तीन मैचों में लगातार उनकी हार हुई। वेस्टइंडीज के खिलाफ युवराज सिंह की टीम का आखिरी मुकाबला देखने को मिला। भारत को जीत के लिए 145 रन की जरूरत थी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 14 ओवरों में मैच जीतना था। इससे वो नेट रन रेट में इंग्लैंड से आगे निकल पाते।
भारत के लिए युसूफ पठान और स्टुअर्ट बिन्नी ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने मात्र 13.2 ओवरों में वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारत को टूर्नामेंट की पहली जीत मिली और उन्होंने सीधा सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। रोचक बात यह है कि उनका सामना टेबल टॉपर्स पाकिस्तान से होगा।
भारत और पाकिस्तान का WCL 2025 सेमीफाइनल कब होगा?
जीत और WCL सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ भारत का पाकिस्तान के खिलाफ मैच तय हो गया है। यह 31 जुलाई 2025 यानी कल देखने को मिलेगा। टीम इंडिया के दिग्गजों ने पड़ोसियों के खिलाफ लीग स्टेज में खेलने से मना कर दिया था। इसी वजह से मैच रद्द हो गया था लेकिन अब चीजें बदल सकती हैं। भारत अगर दोबारा इंकार करता है, तो इससे पाकिस्तान को सीधा फायदा होगा और वो फाइनल में जगह बना लेंगे।
अगर टीम इंडिया के दिग्गज सेमीफाइनल खेलते हैं, तो प्रशंसकों द्वारा उन्हें नफरत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में WCL में भारतीय टीम पर संकट के बदल छा गए हैं। युवराज सिंह एंड कंपनी का अगला कदम क्या होगा, इसपर सभी की नजर रहने वाली है।
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज को 5-0 से रौंदने के बाद साउथ अफ्रीका की बारी! टी20 और ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
1 hr agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
2 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
2 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
3 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
5 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoAsian Games 2026 LIVE: लवलीना ने जीता गोल्ड मेडल, भारतीय मेंस रिकर्व टीम ने जीता सिल्वर
6 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines