IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए 'करो या मरो' की स्थिति, भारत के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैच पाकिस्तान के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति जैसा है।

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

Pakistan Playing XI: जिस मैच का दुनियाभर के फैंस इंतजार कर रहे हैं, अब वो खत्म होने वाला है। रविवार का दिन फैंस के लिए सुपर संडे साबित होने वाला है, जहां रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। दुबई में होने वाला यह मुकाबला धमाकेदार एक्शन का वादा करता है। भारत ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश पर जीत के साथ अभियान की जोरदार शुरुआत की है, जबकि पाकिस्तान न्यूजीलैंड से पहले मैच में हार गया। ऐसे में इस मैच की अहमियत काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन

फखर जमां हो चुके हैं टूर्नामेंट से बाहर

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम में कोई खिलाड़ी चोटिल खिलाड़ी नहीं है। ऐसे में रोहित और हेड कोच गौतम गंभीर सेम टीम0 को खिलाना चाहेंगे, लेकिन डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान टीम के लाइन-अप में कई बदलाव होने की संभावना है, क्योंकि टीम के कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में खतरनाक बल्लेबाज फखर जमान का नाम शामिल है, जो इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

फखर की जगह किसको मिलेगा मौका? 

ऐसे में टीम फखर की जगह उस्मान खान को ओपनिंग में मौका दे सकती है। सऊद शकील ने ट्राई सीरीज में अपनी वनडे वापसी के बाद से सिर्फ 15, 8 और 6 रन बनाए हैं, जबकि उनका वनडे औसत 24.71 है। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत के खिलाफ अहम मैच में उनका खेलना मुश्किल है। टीम मिडिल ऑर्डर में भी बदलाव करते हुए कामरान गुलाम को मौका दे सकती है।

हारिस रऊफ की हो सकती है छुट्टी

चोट से वापसी करने वाले तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने कोटे के 10 ओवर में 83 रन दे डाले। अगर टीम बदलाव करती है तो उनकी जगह मोहम्मद हसनैन या फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है। अशरफ ने ट्राई सीरीज का फाइनल खेला था, लेकिन कप्तान रिजवान ने उन पर गेंद से भरोसा नहीं किया था।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन: उस्मान खान, बाबर आजम, कामरान गुलाम, मोहम्मद रिजवान(विकेटकीपर/कप्तान), आगा सलमान, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ