India vs Pakistan, Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार, 14 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला खेला गया. बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले इस महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से धूल चटाई. महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 7वीं बार मात दी. वहीं, भारत से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की टीम को ICC ने एक और झटका दे दिया है. मैच के दौरान एक गलती के कारण फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम को आईसीसी ने कड़ी सजा सुनाई है.
पाकिस्तान पर ICC ने ठोका भारी जर्माना
भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, ICC ने पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी करार दिया है. मैच के दौरान पाकिस्तान निर्धारित समय में अपने पूरे ओवर नहीं फेंक सकी थी. तय समय तक टीम एक ओवर पीछे चल रही थी, जिसके चलते आईसीसी ने मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया है. पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है. इसी वजह से मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
मैच की बात करें तो इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 170 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. भारत के लिए उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों पर 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन का योगदान दिया, जबकि ऋचा घोष ने अंतिम ओवरों में 17 गेंदों पर 34 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया.
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 17 ओवर में महज 106 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला 64 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया. भारतीय स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके. श्री चरणी ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली.
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी विवाद पर श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ियों ने जताया अफसोस, 15 साल के स्टार से माफी मांगने को कहा
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
8 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
8 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
9 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
9 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
9 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
11 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
11 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines