Asian Games 2026, India vs Pakistan Live Streaming: क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल यानी गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों के बड़े अंतर से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया है. फैंस को अब इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत-पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच कब और कहां खेला जाएगा और आप इसे महामुकाबले को फ्री में कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच?
भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह हाई वोल्टेज मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन, जापान में होगा. टीम इंडिया लगातार दूसरी बार गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मुकाबला?
भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 9:30 बजे टॉस होगा. फाइनल में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे. वहीं पाकिस्तान की कमान साहिबजादा फरहान के हाथों में है.
टीवी पर कहां देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला?
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में भारत-पाकिस्तान मुकाबला लाइव देख सकते हैं.
मोबाइल और लैपटॉप पर कहां देखें IND vs PAK मैच लाइव?
अगर आप मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्ट टीवी पर भारत-पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (SonyLIV) पर उपलब्ध होगी. फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट के जरिए लाइव मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें भारत-पाकिस्तान मैच लाइव?
अगर आप भारत-पाकिस्तान फाइनल मैच फ्री में देखना चाहते हैं, तो DD Sports पर इस मुकाबले का लाइव प्रसारण उपलब्ध होगा. भारतीय फैंस घर बैठे टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल के जरिए बिल्कुल मुफ्त में लाइव मैच का आनंद उठा सकते हैं इसके लिए आपके पास बस डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना चाहिए.
ये भी पढ़ें- IND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
IND vs PAK Final: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, यश ठाकुर और विप्रज निगम.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, साद मसूद, सैम अयूब, सुफयान मोकीम, उस्मान खान और मोहम्मद वसीम जूनियर.
ये भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
46 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines