Asian Games 2026, India vs Pakistan: भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटाई. भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल बेहद रोमांचक रहा, जहां आखिरी मिनट तक दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. एक समय चौथे क्वार्टर में स्कोर 3-3 से बराबर था और दोनों ही टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगा रही थी. हालांकि, मैच के अंतिम मिनट में अभिषेक ने निर्णायक गोल दागकर भारत की जीत पक्की कर दी. इसी के साथ भारत ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल मैच में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच में भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा दो गोल किए.
पहले हाफ में भारत ने बनाई 3-1 की बढ़त
पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया. पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम पर लगातार दबाव बनाया और कई पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए. मैच के 5वें मिनट में ही कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई. इसके बाद हरमनप्रीत ने 13वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी. वहीं, दूसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 23वें मिनट में फील्ड गोल करके स्कोर 3-0 कर दिया. हालांकि, क्वार्टर के अंत में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर से एक गोल मिल गया और हाफ टाइम तक भारतीय टीम 3-1 से आगे रही.
तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान ने की वापसी
हालांकि, तीसरे क्वार्टर की शुरुआत के साथ पाकिस्तान ने अपने खेल में तेजी दिखाई और भारतीय डिफेंस पर लगातार दबाव बनाकर वापसी करने की कोशिश की. भारत की 3-1 की बढ़त को कम करने में पाकिस्तान सफल भी रहा और तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनटों में उसने अपना दूसरा गोल दाग दिया. इस गोल के बाद मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया और स्कोर 3-2 हो गया. वहीं, चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ने एक और गोल करते हुए मुकाबले में वापसी कर ली और स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम, साउथ कोरिया को हराया, अब चीन से होगी गोल्ड के लिए टक्कर
आखिरी मिनट में अभिषेक ने किया निर्णायक गोल
स्कोर 3-3 से बराबर होने के बाद दोनों टीमों के बीच जीत के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला और खिलाड़ियों पर दबाव भी बढ़ गया. जब मुकाबले में सिर्फ आखिरी मिनट का खेल बाकी था, तभी भारतीय खिलाड़ी अभिषेक ने आखिरी पलों में (60वें मिनट में) शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को निर्णायक बढ़त दिला दी. उनका यह गोल मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस तरह भारत ने यह रोमांचक मुकाबला 4-3 से अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल मैच में जगह पक्की कर ली. अब फाइनल में भारत की टक्कर मलेशिया या साउथ अफ्रीका से होगी, जो दूसरे सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी.
ये भी पढ़ें- Asian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
3 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
3 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
4 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
4 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
5 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
5 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
5 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines