India vs Pakistan, FIH Pro League 2026: लंदन में खेले गए FIH प्रो लीग के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से करारी मात दी. इस बेहद रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी मिनट तक जबरदस्त टक्कर देखने को मिली. पाकिस्तानी टीम ने पहला गोल करके मैच में अच्छी शुरुआत की थी और आखिरी समय में लगातार दो गोल करके स्कोर 4-3 पर ला दिया था, लेकिन अंत में भारतीय टीम ने बाजी मारी ली.
भारत के लिए अभिषेक, नीलकांत शर्मा, सुखजीत सिंह और राजिंदर सिंह ने गोल दागे. इस जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना एक दशक पुराना दबदबा कायम रखा और तीन महत्वपूर्ण अंक भी हासिल किए. इस धमाकेदार जीत के साथ भारत ने पॉइंट्स टेबल में स्पेन को पछाड़कर 7वां स्थान हासिल कर लिया है.
पहले क्वार्टर में पाकिस्तान के पास थी बढ़त
इस मुकाबले की शुरुआत में पाकिस्तान के अहमद नदीम ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी. पाकिस्तान को बैक-टू-बैक दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और दूसरे प्रयास में नदीम ने गेंद को गोल पोस्ट में डाल दिया. पहले क्वार्टर के आखिरी मिनटों में भारतीय खिलाड़ियों ने मैच में वापसी करने की पूरी कोशिश की और टीम लगातार कई पेनल्टी कॉर्नर भी मिले. इस दौरान कप्तान हरमनप्रीत सिंह के एक तेज ड्रैग-फ्लिक को रोकते हुए पाकिस्तान के डिफेंडर अब्दुल मन्नान चोटिल भी हो गए. लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान के मजबूत डिफेंस ने भारत के हर कोशिशों को नाकाम कर दिया और पहला क्वार्टर खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त कायम रखी.
दूसरे और तीसरे क्वार्टर में दिखा भारत का दबदबा
दूसरे क्वार्टर में भारत ने शानदार वापसी करते हुए मैच का रुख ही बदल दिया. अभिषेक और नीलकांत शर्मा ने बेहतरीन गोल दागकर भारतीय टीम को बढ़त दिलाई. अभिषेक ने पहला गोल करके भारत को बराबरी दिलाई और फिर नीलकांत शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का 19वां शानदार गोल दागकर भारत को मैच में पहली बार आगे कर दिया. दोनों खिलाड़ियों की शानदार फिनिशिंग की बदौलत हाफ टाइम तक भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 की बढ़त बना ली.
इसके बाद तीसरे क्वार्टर में भारत का दबदबा जारी रहा. सुखजीत सिंह ने मुकाबले का सबसे खूबसूरत गोल दागते हुए टीम की बढ़त को और मजबूत कर दिया. डी के अंदर गेंद मिलने के बाद उन्होंने शानदार टर्न लिया और गोलपोस्ट के ऊपरी कोने में जोरदार शॉट लगाकर गेंद को नेट में पहुंचा दिया, जिससे भारत की बढ़त 3-1 हो गई. इस गोल ने भारतीय खेमे में उत्साह भर दिया.
ये भी पढ़ें- ऋषभ पंत के बाद हार्दिक पांड्या भी होंगे ट्रेड! दो चैंपियन टीमों के बीच छिड़ी जंग, कप्तानी का मिला ऑफर?
आखिरी मिनट तक चला रोमांच
आखिरी क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया. टीम को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर शानदार रणनीति के साथ गोल करते हुए भारत ने अपनी बढ़त 4-1 कर ली. हालांकि, मैच खत्म होने से पहले पाकिस्तान ने हार नहीं मानी. अबू बकर के गोल समेत दो ताबड़तोड़ गोल दागकर उसने स्कोर 4-3 कर दिया, जिससे मुकाबला अंतिम क्षणों तक रोमांचक बना रहा. लेकिन भारतीय डिफेंस ने दबाव के आगे घुटने नहीं टेके और आखिर तक बढ़त बनाए रखते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट के लिए जिम्बाब्वे टीम ऐलान, सिकंदर रजा बाहर, इस खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines