India vs Pakistan, Hong Kong Sixes 2025: एशिया कप और महिला वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हांगकांग सिक्सेस 2025 में रोमांचक मुकाबला खेला गया. बारिश से प्रभावित इस महामुकाबले में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाई. मैच में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 86 रन बनाए थे. जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम 3 ओवर में एक विकेट पर 41 रन बनाए थे. इसके बाद बारिश ने दस्तक दी और डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत टीम इंडिया ने 2 रन से मैच अपने नाम कर लिया. भारत की इस जीत के हीरो रॉबिन उथप्पा रहे, जिन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए. इस शानदार प्रदर्शन के उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
टीम इंडिया ने बनाए थे 86 रन
इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 6 ओवरों में 4 विकेट पर 86 रन बना डाले. टीम के लिए रॉबिन उथप्पा ने सबसे ज्यादा 11 गेंदों पर 28 रन बनाए. उथप्पा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्के और दो चौके लगाए. वहीं, भरत चिपली ने 13 गेंदों पर 24 रन और कप्तान दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों पर नाबाद 17 रन की पारी खेली. वहीं, पाकिस्तान की ओर से मुहम्मद शहजाद ने एक ओवर में 15 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
ऐसी रही पाकिस्तान की बल्लेबाजी
वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दूसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया. इसके बाद ख्वाजा नफे ने अब्दुस समद के साथ मिलकर पारी को संभाला और पाकिस्तान का स्कोर 3 ओवर में 41 रन तक पहुंचाया. इस दौरान ख्वाजा ने नाबाद 18 ओर समद ने नाबाद 16 रन बनाए. लेकिन फिर बारिश शुरू हो गई और कुछ देर बाद टीम इंडिया को विजेता घोषित कर दिया गया. वहीं, भारत की ओर से गेंदबाजी में स्टुअर्ट बिन्नी ने एक ओवर में 4 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए.
बता दें कि, हांगकांग सिक्सेस 2025 में यह टीम इंडिया का पहला मुकाबला था और टीम ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया. वहीं, पाकिस्तान का यह टूर्नामेंट में दूसरा मैच था. पहले मैच में पाकिस्तान ने कुवैत के खिलाफ 4 विकेट से जीत हासिल की थी, लेकिन दूसरे मैच में उसे भारत के हाथों मुंह की खानी पड़ी.
ये भी पढ़ें- IND vs PAK: भारतीय बल्लेबाज ने गेंद को कराई ‘तारामंडल’ की सैर, पाक कप्तान की हेकड़ी निकाल जड़ा जोरदार छक्का
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 min agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines