IND vs PAK हैंडशेक विवाद खत्म होने पर आए रिएक्शन, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही पोस्ट वायरल

IND vs PAK Players High Five Gesture: सुल्तान जोहोर कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मैच खेला गया, जो 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ. इस मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों ने आपस में हाई-फाइव किया, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं.

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK Players High Five Gesture: एशिया कप 2025 और वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दौरान भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हैंडशेक विवाद देखने को मिला. इन दोनों टूर्नामेंट्स में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया था, लेकिन अब हॉकी के मैदान पर ये हैंडशेक विवाद खत्म होता हुआ दिखाई दिया. मलेशिया में खेले जा रहे सुल्तान जोहर कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हाई-फाइव देखने को मिला, जिसको लेकर अब सोशल मीडिया पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं. हर किसी की इस पर अलग राय है.

विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर किया था, पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था, उसके बाद से दोनों देशों के रिश्ते और ज्यादा खराब हो गए हैं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आए रिएक्शन

एशिया कप 2025 में छिड़े हैंडशेक विवाद पर काफी चर्चाएं हो रही थी, इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी दोनों देशों के यूजर्स अलग-अलग राय रख रहे थे.

टीम इंडिया ने पहले मैच से ही साफ कर दिया था कि वे पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे, जिसपर पाकिस्तान को काफी मिर्ची भी लगी थी, लेकिन हॉकी के मैदान पर इस कंट्रोवर्सी का अंत होता हुआ दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

भारत-पाक मैच ड्रॉ पर हुआ खत्म

मलेशिया में सुल्तान जोहोर कप खेला जा रहा है. 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया. ये रोमांचक मुकाबला 3-3 की बराबरी पर खत्म हुआ. दूसरे हाफ तक पाकिस्तान ने 2-0 की बढ़त हासिल करके टीम इंडिया पर दबाव बना रखा था.

विज्ञापन

इसके बाद भारतीय टीम ने 5 मिनट के अंदर 3 गोल करके स्कोर को 3-2 कर दिया था. वहीं आखिरी 5 मिनट के अंदर पाकिस्तान ने एक और गोल करके स्कोर को 3-3 कर दिया था, जिसके चलते मैच ड्रॉ रहा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ