IND vs PAK Match: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को 2-1 से रौंद कर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। भारत के लिए दोनों गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किए। जबकि, पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अहमद नदीम ने किया। भारतीय टीम इस जीत के साथ अब तक टूर्नामेंट में अजेय बनी हुई है। जबकि, पाकिस्तान टीम की ये पहली हार है। भारत अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है, जबकि पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीम पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
इस खिलाड़ी ने किया कमाल
टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पेनल्टी का फायदा उठाते हुए दो गोल किए। इन्हीं दोनों गोल की वजह से टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत मिली।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी या नहीं? ICC की ओर से आ गया जवाब
टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है भारत
भारत ने पाकिस्तान को रौंद कर टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है। 3 बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुकी भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में चीन को 3-0, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 से के अंतर हराया था। जबकि, टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ मैच खेला है।
ये भी पढ़ें: ये 5 क्रिकेटर जो आगे चलकर बने देश के प्रधानमंत्री, देखें सभी के नाम
पाकिस्तान की पहली हार
पाकिस्तान की टीम ने भी टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने अब तक कुल 4 मैच खेले थे, जिसमें उसे 2 मैच में जीत मिली थी। जबकि 2 मैच टीम ने ड्रॉ खेले थे। पाकिस्तान ने मलेशिया और साउथ कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला था, जबकि टीम ने जापान को 2-1 और चीन को 5-1 के अंतर से हराया था।
ये भी पढ़ें: वो ‘जंग’..जिसमें पाकिस्तान को मिली बेइज्जती! तोड़ा आमिर सोहेल का घमंड, VIDEO देख कहेंगे जय हिंद!
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
52 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines