IND vs PAK First Cricket Match History: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का फैंस हमेशा से ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि, दोनों टीमें अब सिर्फ ICC के टूर्नामेंट में ही आपस में खेलती हुई नजर आती हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबले का क्रेज आज ही नहीं बल्कि कई दशकों से चला आ रहा है।
दोनों टीमें पहले एक-दूसरे के देश का दौरा कर क्रिकेट सीरीज भी खेलते हुए नजर आतीं थी। इस बीच आज हम आपको अपनी रिपोर्ट में बताते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट और वनडे मैच कब खेला गया था और उन मैचों में किस टीम को जीत मिली थी।
ये भी पढ़ें;- अब पाकिस्तान नहीं करेगा इस टूर्नामेंट का आयोजन, अचानक से लिया बड़ा फैसला
पहले टेस्ट मैच में बुरी तरह हारा था पाकिस्तान
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच 1952 में खेला गया था। ये एक टेस्ट मैच था जोकि दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया था। भारत ने इस मैच को एक पारी और 70 रन से जीता था। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान लाला अमरनाथ थे। वहीं, पाकिस्तान टीम की कमान अब्दुल कारदार के हाथों में थी।
मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत ने पहली पारी में 372 रन का स्कोर बनाया। इसमें हेमू अधिकारी ने नाबाद 81, विजय हजारे ने 76 और विजय मांजरेकर ने 23 रन का योगदान दिया था। पाकिस्तान ने 150 रन पर ही अपने सभी विकेट खो दिए थे और फॉलोआन खेलने उतरी थी। फॉलोआन में भी पाकिस्तान की टीम 152 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। मैच में भारतीय गेंदबाज वीनू मांकड़ ने पाकिस्तान के पहली पारी में 8 और दूसरी पारी में 5 विकेट हासिल किए थे।
वनडे मैच में भी पाकिस्तान को मिली थी शिकस्त
भारत और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच 1 अक्टूबर 1978 को पाकिस्तान के क्वेटा शहर में खेला गया था। ये मैच ऐसे समय में खेला गया था जब दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ 2 युद्ध लड़ चुके थे और बांग्लादेश का गठन हो चुका था। इस मैच में टीम इंडिया की कप्तानी बिशन सिंह बेदी ने की थी। वहीं, भारत की ओर से 3 दिग्गज खिलाड़ियों का ये डेब्यू मैच भी था।
ये दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव, चेतन चौहान और सुरेंद्र अमरनाथ थे। टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने निर्धारत 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 170 रन बनाए थे। जिसमें मोहिंदर अमरनाथ ने 51 और दिलीप वेंगसरकर ने 34 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 166 रन ही बना सकी थी। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 50 रन माजिद खान ने बनाए थे।
ये भी पढ़ें:- ICC में जाने से पहले जय शाह ने दिया एक और बड़ा तोहफा, बदल जाएगी खिलाड़ियों की किस्मत
ये भी पढ़ें:- विश्व कप में टीम इंडिया को इस कोच ने दी थी SEX करने की सलाह, हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
बारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
35 mins agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
1 hr agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
2 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
3 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines